Aaj Ka Singh Rashifal 13 February 2026: आज मंगल और चंद्रमा का बुरा प्रभाव, संभलकर लें फैसले! जानें करियर, व्यापार, लव लाइफ का हाल
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 13 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज ग्रहों की स्थिति मन और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है. दिमाग में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे सही और गलत में फर्क करना मुश्किल हो सकता है. जिन कामों से दूर रहने की सलाह दी जाए, उन्हीं की ओर मन आकर्षित हो सकता है, जिससे परेशानी खड़ी होने के योग बन रहे हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 13 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज सिंह राशि वालों के ग्रह स्थिति की बात करें तो मकर लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न भाव में मंगल विराजमान है और धनु राशि उदित हो रही है. वहीं चंद्रमा 12वें स्थान पर बैठा है, जो मानसिक अस्थिरता और उलझन बढ़ा सकता है. चंद्रमा का यह स्थान खर्च, तनाव और रिश्तों से भी जुड़ा माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज सिंह राशि वालों को खासतौर पर अपने फैसलों में सावधानी रखनी चाहिए. सोच समझकर कदम उठाएं.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में दिन मिला जुला रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सरकारी विभागों या प्रशासनिक कामों में कुछ लाभ मिलने के संकेत हैं. बातचीत और संपर्क के माध्यम से आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं. यदि आप सेल्स, मार्केटिंग या कंसल्टिंग से जुड़े हैं तो आज वाणी में मिठास रखेंगे तो काम बन सकते हैं. हालांकि, नई नौकरी की शुरुआत या स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है. मंगल और चंद्रमा की स्थिति बेहतर अवसरों में देरी करा सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आज मूल नक्षत्र का प्रभाव है, जो करीब 28 दिन तक असर डाल सकता है. इसलिए नए प्रोजेक्ट या बड़े निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है. दिमाग में उलझन और चिड़चिड़ापन बना रह सकता है. छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह माहौल प्रभावित हो सकता है. ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. ऐसे में शांत रहने की कोशिश करें, तो कई परेशानियां खुद ही कम हो जाएंगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के क्षेत्र में दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. खासकर सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चीनी या कपास से जुड़े व्यापारियों को नुकसान की संभावना है. चंद्रमा का 12वें स्थान पर होना खर्च और हानि की स्थिति बना सकता है. वहीं अनाज और कपड़ों से जुड़े व्यापारियों के लिए लाभ के संकेत हैं. आज अनाज में निवेश फायदेमंद रह सकता है. धातु में निवेश से बचे. साथ ही किसी बड़े निवेश से पहले सोच विचार जरूर करें. अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन में भी सतर्कता जरूरी है. मंगल के प्रभाव से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है. पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी बढ़ सकती है. चंद्रमा के साथ शनि, बुध और शुक्र की स्थिति लव रिलेशन में दूरी ला सकती है. अविवाहित जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ और मंगल की शांति कराने से विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं.
आज इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अंक ज्योतिष के अनुसार 7 अंक आज शुभ रहेंगे. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी भाग्य के लिए सहायक माने जा रहे हैं. जरूरी कामों, वाहन नंबर या अन्य चयन में इन अंकों को ध्यान में रखना लाभकारी हो सकता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज मूल नक्षत्र होने से हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने इष्ट देव व कुल देवता के दर्शन करना शुभ रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.