Suryakumar Yadav statement after win against Namibia: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ 93 रन से धमाकेदार जीत हासिल की.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले सूर्या, नामीबिया पर जीत से कप्तान खुश

Last Updated:

Suryakumar Yadav statement: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज में बैक टू बैक दो जीत हासिल कर सनसनी मचा दी है. टीम इंडिया की दूसरी जीत नामीबिया के खिलाफ आई है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. टीम इंडिया अपने तीसरे ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी. उससे पहले आइए जानते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले सूर्या, नामीबिया पर जीत से कप्तान खुशZoom

नामीबिया पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में धमाकेदार आगाज किया है. पहले यूएसए और फिर नामीबिया को हराकर टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है. भारतीय टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में नामीबिया को 93 रन से हराया. टीम इंडिया की आईसीसी टी20 विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत है. इस मैच के बाद के बाद भारत को अब ग्रुप स्टेज मे ही पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ना है, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कप्तान कुमार यादव ने नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद क्या कहा है.

टीम की जीत से खुश कप्तान सूर्या ने कहा, “यह मैच काफी अच्छा रहा. बल्लेबाजी के लिए पिच आसान नहीं थी, लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन ने इसे काफी आसान बना दिया. गेंद थोड़ा रुक कर आ रही थी. फिर भी नामीबिया के गेंदबाजों का श्रेय कम नहीं करना चाहिए. छह-सात ओवर के बाद हमें लगा था कि स्कोर 240 के पार जा सकता है, लेकिन क्रिकेट हमेशा संतुलन बना देता है. अंत में हमारी फिनिशिंग शानदार रही.”

सूर्या ने की बुमराह की तारीफ

टीम इंडिया के लिए शुरुआती मैच में नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने नामीबिया के खिलाफ अपने पूरे लय में दिखे. बुमराह की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, “हमारे लिए सबसे बड़ी अच्छी बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह ने पूरे चार ओवर डाले. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ साझेदारी में अच्छी गेंदबाजी करते हैं. हार्दिक जरूरत के मुताबिक कहीं भी गेंदबाजी कर लेते हैं और बल्ले से भी योगदान देते हैं. हर मैच अहम है. शुरुआत में हम थोड़ा असहज दिखे, लेकिन अब हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं.”

टीम इंडिया ने बनाए थे मैच में 209 रन का स्कोर

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर के जवाब में नामीबिया की 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर सिमट गई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP