Aaj Ka Singh Rashifal 12 February 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-बिजनेस में तरक्की, आर्थिक लाभ के योग, पढ़े राशिफल 

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 12 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. जो लोग पिछले कुछ समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें उसका फल मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में सुधार दिख सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीत सकता है. यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना है तो दिन अनुकूल माना जा रहा है. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal 12 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 12 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. आज वृश्चिक राशि उदित हो रही है और शुक्र, राहु और बुध धन भाव में एक साथ स्थित हैं. यह योग नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना बन रही है. परिवार में खुशियां और सम्मान मिलने के भी योग हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन बेहतर परिणाम दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिल सकते हैं. किसी नई योजना से लाभ हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. नई नौकरी या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन पढ़ाई में लापरवाही न करें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रह सकता है, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है. खासकर एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. खट्टी चीजों से दूरी बनाए रखें. बाहर का खाना और जंक फूड न खाएं तो बेहतर रहेगा. दिनचर्या संतुलित रखें और पानी ज्यादा पिएं. बड़ी बीमारी के संकेत नहीं हैं, लेकिन लापरवाही से छोटी परेशानी बढ़ सकती है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन बहुत अच्छा माना जा रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों को पहले से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है. चांदी में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है, जबकि तांबे में निवेश से बचने की सलाह दी गई है. निवेश करते समय सोच समझकर फैसला लें और किसी के कहने में आकर कदम न उठाएं. सफेद वस्तुओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों में आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. पति-पत्नी के बीच विश्वास बनाए रखना जरूरी है. पार्टनर से कोई बात छिपाना या धोखा देना रिश्तों में दरार डाल सकता है. प्रेम संबंधों में भी ईमानदारी बनाए रखें. छोटी बात को बड़ा न बनने दें. समझदारी से काम लेंगे तो दिन अच्छा बीत सकता है.

आज का शुभ अंक
आज सिंह राशि के लिए 6 अंक बेहद शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि आज के दिन 6 अंक को ध्यान में रखकर कोई कार्य किया जाए तो सफलता की संभावना बढ़ सकती है. वाहन नंबर, मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी कामों में इस अंक का विशेष ध्यान रखना फायदेमंद हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने सलाह दी है कि सिंह राशि के लोग आज लाल रंग से जुड़े निवेश से बचें. लाल वस्तुओं में पैसा लगाना हानिकारक हो सकता है. शिव की आराधना करना और सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा. शांत मन से काम करें और जल्दबाजी में निर्णय न लें, तो आज का दिन आपके लिए कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP