Team India made world record in T20I: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 41 गेंद में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया.
Last Updated:
Team India made world record in T20I: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का कारनामा किया. भारतीय टीम ने सिर्फ 41 गेंद में 100 रन के आंकड़े को छू लिया.

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में रिकॉर्ड
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. भारतीय टीम का ये दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ था. मैच में नामीबिया ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. संजू सैमसन के रूप में टीम इंडिया का पहला जल्दी गिर गया था, लेकिन उसके बाद तो ईशान किशन ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. भारतीय टीम ने सिर्फ 6 ओवर के खेल में 86 रन कूट दिए जो टीम इंडिया का टी20 में सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर बना.
इसके बाद अगले ही ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन के आंकड़े को छू लिया. भारत ने 6.5 ओवर में 100 रन पूरे किए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में एक नया कीर्तिमान बनाया.टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज टीम 100 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 7 ओवर में 100 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 41 गेंद में ही सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया.
भारत ने बनाए मैच में 209 रन विशाल स्कोर
नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 24 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.
भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे टीम इंडिया ने 93 रन से जीत हासिल की. टीम इंडिया की टी20 विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत भी है. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें