बंजर नहीं बेकार सोच है, हर मिट्टी उगल सकती है सोना, मिट्टी परीक्षण से बदलेगी तस्वीर, जानें तरीका
Ballia Latest News : बलिया के कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धरती का कोई भी टुकड़ा बेकार नहीं होता. मिट्टी परीक्षण के जरिए उसकी कमी पहचानकर अम्लीय, क्षारीय, जलभराव या पथरीली जमीन को भी खेती योग्य बनाया जा सकता है. सही फसल चयन और वैज्ञानिक उपाय अपनाकर किसान बंजर कही जाने वाली भूमि से भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं.