Hardik pandya Gerhard Erasmus: नामीबियाई कप्तान के ऊपर गिरे हार्दिक, फिर गेरहार्ड इरास्मस करने लगे पुश अप, फनी मोमेंट हुआ वायरल
Last Updated:
Hardik pandya collided with Gerhard Erasmus Video: भारत और नामीबिया के मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और नामीबिया के कप्तान का एक फनी मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, भारत की बल्लेबाजी के दौरान गेरहार्ड इरास्मस एक रन बचाने की कोशिश करते हुए हार्दिक से टकरा गए, जिसके बाद भारतीय ऑलराउंडर उनके ऊपर ही गिर पड़े. फिर इरास्मस को मजेदार अंदाज में पुश-अप करते देखा गया. हार्दिक-गेरहार्ड के इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

हार्दिक पंड्या से टकरा गए गेरहार्ड इरास्मस.
नई दिल्ली. नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में हार्दिक पंड्या ने मसल पावर दिखाते हुए 28 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के भी लगाए. हार्दिक की इस पारी से भारत ने 200 रन का स्कोर पार किया. भारत ने 209 रन का स्कोर बनाया. बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या और गेरहार्ड इरास्मस के बीच एक मजेदार पल देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह घटना भारतीय पारी के 12वें ओवर में हुई. ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने सामने की तरफ गेंद को पुश किया. इरास्मस एक रन बचाने के लिए गेंद की ओर बढ़े, जिससे वह वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हार्दिक से टकरा गए. इस दौरान हार्दिक, इरास्मस के ऊपर गिर पड़े, जिसके बाद नामीबियाई कप्तान मजेदार अंदाज में पुश अप करने लगे. हालांकि, हार्दिक तुरंत ही उनके ऊपर से हट गए. दोनों खिलाड़ी हंसते नजर आए. यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. इस नजारे को देख फैंस भी हंस पड़े.
हार्दिक पंड्या से टकरा गए गेरहार्ड इरास्मस.
A gentle reminder from Gerhard Erasmus: Don’t skip gym session 😂