How to cut onions without crying। बिना रोए प्याज कैसे काटें

Share to your loved once


Onion Cutting Tips: रसोई में काम करते समय प्याज काटना लगभग रोज का काम है, लेकिन यही छोटा सा काम कई लोगों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन जाता है. जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, आंखों में चुभन शुरू हो जाती है और देखते ही देखते पानी बहने लगता है. कई बार तो हालत ऐसी हो जाती है कि बीच में काम रोककर आंखें धोनी पड़ती हैं, अगर एक-दो प्याज हों तो किसी तरह काम चल जाता है, मगर जब ग्रेवी, पुलाव या सब्जी के लिए ज्यादा प्याज काटने पड़ें, तब मुश्किल और बढ़ जाती है. अच्छी बात ये है कि इस परेशानी से बचने के लिए महंगे गैजेट या खास मशीन की जरूरत नहीं पड़ती. हमारे घरों में मौजूद साधारण चीजों से ही ये दिक्कत काफी कम की जा सकती है. बस सही तरीका पता होना चाहिए. यहां हम ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप आराम से, जल्दी और लगभग बिना आंसू बहाए प्याज काट सकेंगे.

प्याज काटते समय आंखों में पानी क्यों आता है?
प्याज के अंदर एक खास तरह का रस होता है. जब हम उसे काटते हैं, तो उसकी कोशिकाएं टूटती हैं और एक गैस हवा में मिल जाती है. यही गैस आंखों तक पहुंचकर जलन पैदा करती है. आंखें खुद को बचाने के लिए पानी छोड़ने लगती हैं, इसलिए आंसू आते हैं. यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्याज की स्वाभाविक क्रिया है.

ठंडे पानी में भिगोना
प्याज काटने से पहले उसे 10-15 मिनट ठंडे पानी में डाल दें. इससे प्याज की तीखी गैस काफी कम हो जाती है. जब आप उसे काटते हैं, तो जलन कम महसूस होती है. ज्यादा मात्रा में प्याज काटना हो, तब यह तरीका बहुत काम आता है.

फ्रिज में ठंडा करना
अगर जल्दी न हो, तो प्याज को काटने से पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें. ठंडा प्याज कम गैस छोड़ता है. इससे आंखों में चुभन कम होती है और आप आराम से काम कर पाते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तेज चाकू का इस्तेमाल
कुंद चाकू से प्याज दबता ज्यादा है, कटता कम है. इससे ज्यादा रस निकलता है और जलन बढ़ती है. तेज धार वाला चाकू प्याज को साफ-सुथरे तरीके से काटता है, जिससे गैस कम निकलती है.

गैस जलाकर काटना
देसी किचन में अपनाया जाने वाला तरीका है-चूल्हे की हल्की आंच जलाकर उसके पास प्याज काटना. गर्मी गैस को ऊपर की तरफ ले जाती है, जिससे वह आंखों तक कम पहुंचती है.

मुंह में रोटी या इलायची रखना
कुछ लोग प्याज काटते समय मुंह में रोटी का छोटा टुकड़ा या इलायची रखते हैं. इससे सांस लेने का तरीका थोड़ा बदल जाता है और गैस का असर आंखों पर कम पड़ता है. अजीब लगे, मगर कई लोगों को फायदा होता है.

बहते पानी के नीचे काटना
नल के हल्के बहते पानी के नीचे प्याज काटें. पानी गैस को अपने साथ बहा ले जाता है, जिससे आंखों तक कम पहुंचती है. बस हाथ संभालकर चलाएं.

चश्मा पहनना
साधारण चश्मा या किचन गॉगल्स भी मददगार होते हैं. ये आंखों को गैस से बचाते हैं, खासकर तब जब बड़ी मात्रा में प्याज काटने हों.

कौन सा तरीका चुनें?
हर व्यक्ति पर अलग उपाय काम करता है. किसी को ठंडा पानी सही लगता है, तो किसी को फ्रिज वाला तरीका. आप दो-तीन तरीके आजमाकर देखें और जो आसान लगे, उसे अपनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP