धनु राशि वालों को आज का दिन रहेगा शुभा, धन लाभ के संकेत, व्यापार में बरतें सावधानी, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

आज के दिन धनु राशि के जातकों के विरोधी भी उनके कार्य से काफी प्रभावित होंगे और उनकी प्रशंसा किया बगैर नहीं रह सकेंगे. धनु राशि के जातकों को आज ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है.

धनु राशि वालों को आज का दिन रहेगा शुभा,  धन लाभ के संकेत, करें ये उपायZoom

Dhanu Rashifal

12 फरवरी 2026 के दिन चंद्रमा मंगल और सूर्य का संयोग होने वाला है. इन तीनों के संयोग से आज सुनफा योग का निर्माण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज बनने वाले इस योग के कारण कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा. आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे. जबकि चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल और सूर्य विराजमान रहेंगे. इस योग के कारण कई राशि के जातकों को बड़ी प्रसिद्धि मिलेगी. आज उन्हें उच्च पद की प्राप्ति होगी. धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के प्रभाव में लोग आकर आज उनका सम्मान करेंगे.

विरोधी भी करेंगे आपके कार्य की प्रशंसा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के विरोधी भी उनके कार्य से काफी प्रभावित होंगे और उनकी प्रशंसा किया बगैर नहीं रह सकेंगे. धनु राशि के जातकों को आज ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है. साथ ही आज के दिन आपको किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा चिंतित होना चाहिए. आज आपको अपनी पढ़ाई के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए, तभी आपको सफलता मिल सकेगी. धनु राशि के जातकों का रुका हुआ पैसा आज के दिन वापस मिलने वाला है.

बिजनेस में ना करो थोड़ी भी जल्दीबाजी 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने व्यापार में थोड़ी भी जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने सेहत को लेकर थोड़ा भी परेशान नहीं होने की जरूरत है. अगर आप सिंगल हैं और लंबे समय से पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आपकी तलाश पूरी हो सकती है. मिथुन राशि के जातकों के जीवन में आज पार्टनर की एंट्री हो सकती है. शादीशुदा लोगों का दिन भी आज काफी खुशियों से भरा बीतेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ाएंगे. धनु राशि के जातकों को घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए तथा तुलसी के पौधे में दीप जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP