पेट, छाती और मुंह पर बरसाते रहे लात, हाथ और रॉड, कॉलेज में तालिबानी क्रूरता का वीडियो वायरल
College Fight Video Viral: कॉलेज की लड़ाई इतनी बेरहम हो सकती है. आखिर किस चीज के लिए लड़ाई हो रही होगी कि सहपाठी तालिबानी सजा देने लगे. चार से पांच लोग मिलकर एक लड़के को लगातार मारते जा रहे हैं. कोई पेट पर, तो कोई छाती पर, तो कई मुंह पर लात, हाथ और रॉड मारते जा रहे हैं. ये वीडियो आंध्र प्रदेश के गुंटूर का बताया जा रहा है. यह वीडियो ‘तालिबानी’ क्रूरता की नाम से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि विज्ञान कॉलेज के छात्रों ने सहपाठी को बेदम होने तक मारते रहे.