टेल फाल से दिखता है बिहार, नेपाल और हिमालय की सुंदर वादियां, महाराजगंज का है बेस्ट पिकनिक स्पॉट

Share to your loved once


Last Updated:

Maharajganj news: निचलौल क्षेत्र के भेड़िहारी गांव के पास टेल फाल मौजूद है जो जिले के एक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है. यह पर्यटन स्थल एक ऐसे जगह पर स्थित है जहां प्रकृति इस पर पूरी तरह से मेहरबान है. नेपाल से आने वाली नदी का किनारा बेहद खूबसूरत लगता है. नदी का बहता पानी और यहां का शांत वातावरण एक अलग तरह का सुकून देता है जो शहर की भीड़ भाड़ से आने वाले लोगों को अपनी ओर खींच लेता है.

ख़बरें फटाफट

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध जिला है. जिले के उत्तर दिशा में पड़ोसी देश नेपाल है जो इसे और भी भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है. इसके साथ ही जिले का एक बड़ा हिस्सा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में आता है. जिले के इन सीमावर्ती क्षेत्रों में जिले की एक बड़ी आबादी रहती है. इसके अलावा महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कई पर्यटन स्थल मौजूद जो प्रकृति की खूबसूरती को अपने में समेटे हुए हैं.

जिले के निचलौल क्षेत्र के भेड़िहारी गांव के पास टेल फाल मौजूद है जो जिले के एक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है. यह पर्यटन स्थल एक ऐसे जगह पर स्थित है जहां प्रकृति इस पर पूरी तरह से मेहरबान है. नेपाल से आने वाली नदी का किनारा बेहद खूबसूरत लगता है. नदी का बहता पानी और यहां का शांत वातावरण एक अलग तरह का सुकून देता है जो शहर की भीड़ भाड़ से आने वाले लोगों को अपनी ओर खींच लेता है.

महराजगंज, बिहार और नेपाल तीनों का दिखता है नजारा

महराजगंज जिले के आखिरी छोर पर स्थित यह पर्यटन स्थल न सिर्फ अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए जाना जाता है बल्कि अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से सबको मोहित कर लेता है. यहां बैठने पर आपको सिर्फ महराजगंज नहीं बल्कि नदी के उस पार उत्तर दिशा में पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है. इसके साथ ही नेपाल के बहुत ही फेमस ब्रिज जो सुस्ता पुल के नाम से जाना जाता है उसको भी यहां से देखा जा सकता है. वहीं पूर्व दिशा में पड़ोसी राज्य बिहार दिखता है जहां बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व है. यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां से उत्तर प्रदेश का महराजगंज, बिहार का पश्चिमी चंपारण और पड़ोसी देश नेपाल तीनों का नजारा यहां से देखा जा सकता है. जिले में इस तरह का यह एक अनोखा पर्यटन स्थल है जहां की खूबसूरती आने वाले पर्यटकों को अपनी और पूरी तरह से आकर्षित कर लेती है.

ऐसे पहुंच सकते है पर्यटन स्थल पर

शहर की भीड़ भाड़ से निकलकर लोग यहां पर प्रकृति की गोद में सुकून के साथ पर्यटन के लिए आते हैं. अलग-अलग वेकेशन पर यहां पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है. इसके अलावा यह एक खासकर युवाओं के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है. यदि आप भी महराजगंज जिले के इस पर्यटन स्थल पर आना चाहते हैं तो आपको महराजगंज जिला मुख्यालय से निचलौल आना है. उसके बाद निचलौल से बैठवलिया पुल आने के बाद पूरब दिशा में सीधे चले जाना है जो आपको जिले के आखिरी छोर पर ले जाती है और यहीं पर यह पर्यटन स्थल मौजूद है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP