Aaj ka Tula Rashifal: चंद्रमा का राशि परिवर्तन लाएगा नया जोश, दोपहर बाद खुलेंगे सफलता के रास्ते, निवेश में बरतें सावधानी

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 12 February 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों की चाल के कारण विशेष बदलाव लेकर आ रहा है. दोपहर तक आर्थिक मामलों, बचत और पारिवारिक चर्चाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा. इसके बाद चंद्रमा के धनु राशि में प्रवेश से आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा. मीडिया, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को नए कॉन्टैक्ट और सराहना मिल सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और लव लाइफ में रोमांच रहेगा. हालांकि जल्दबाजी और अति उत्साह से बचना जरूरी है. सोच-समझकर लिए गए निर्णय सफलता दिला सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो दोपहर 12:22 मिनट के बाद एकादशी विजया में परिवर्तित हो जाएगी. आज का दिन तुला राशि वालों के लिए ग्रहों के लिहाज से खास परिवर्तन लेकर आ रहा है. सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक चंद्रमा आपके द्वितीय भाव यानी वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे. इसके बाद चंद्रमा तृतीय भाव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके दिन की ऊर्जा और दिशा में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज दोपहर तक का समय आर्थिक मामलों और पारिवारिक चर्चाओं के लिए अनुकूल रहेगा. धन, बचत, निवेश या घर से जुड़े किसी निर्णय पर विचार करने के लिए यह समय स्थिर और संतुलित माना जाएगा. आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा, जिससे आप अपनी बात परिवार के सामने बेहतर ढंग से रख पाएंगे.

नए कॉन्टैक्ट बनेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी

जैसे ही दोपहर बाद चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे, आपके भीतर आत्मविश्वास और पुरुषार्थ की भावना प्रबल होगी. तृतीय भाव का चंद्रमा साहस, पराक्रम, संवाद और प्रयासों को गति देता है. यदि आप मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स से जुड़े हैं तो दोपहर के बाद का समय आपके लिए स्वर्णकाल साबित हो सकता है. नए कॉन्टैक्ट बनेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी.

अति उत्साह से बचना बेहद जरूरी

आज एक विशेष सावधानी का संकेत भी मिल रहा है. आपकी राशि स्वामी शुक्र राहु के नक्षत्र की दिशा में चल रहे हैं और चंद्रमा आज केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश कर रहे हैं. यह योग बताता है कि जल्दबाजी और अति उत्साह से बचना बेहद जरूरी है. बिना सोचे-समझे लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है, विशेषकर यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें.

कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन्र

तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आज छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. घर में किसी मांगलिक कार्य या शुभ आयोजन की चर्चा शुरू हो सकती है. लव लाइफ के लिहाज से दिन रोमांचक रहेगा. पार्टनर के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज गुरुवार है, जो देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है, तुला राशि के जातक इसलिए घर से निकलते समय माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं. संभव हो तो किसी जरूरतमंद को चने की दाल और गुड़ का दान करें. यह उपाय आपके भाग्य को प्रबल करेगा और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP