ढह रहा शुभम का काला साम्राज्य, 27 करोड़ की संपत्ति जब्त, कफ सिरप तस्करी में बड़ा एक्शन
Last Updated:
वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. वाराणसी की SIT की एक टीम ने कानपुर पहुंच शुभम के साथ काम करने वाले विनोद अग्रवाल के साढ़े पाँच करोड़ के संपत्ति को जब्त किया तो वहीं वाराणसी में शुभम के पिता भोला के 27 करोड़ के संपत्ति जब्त कर लिया गया.

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में एक्शन.
वाराणसीः वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. वाराणसी की SIT की एक टीम ने कानपुर पहुंच शुभम के साथ काम करने वाले विनोद अग्रवाल के साढ़े पाँच करोड़ के संपत्ति को जब्त किया तो वहीं वाराणसी में शुभम के पिता भोला के 27 करोड़ के संपत्ति जब्त कर लिया गया. इस विषय पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल में न्यूज़ 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने बताया कि कानपुर का रहने वाला विनोद भोला और शुभम के साथ मिलकर कोडिनयुक्त सिरप को बांग्लादेश तक पहुंचाते थे. हमारे छापामारी में हमने बांग्लादेश के सटे हुए सीमाओं पर जो बरामद हुए उसके विनोद अग्रवाल के ख़िलाफ़ भी सबूत प्राप्त हुए ,जिसके बाद उसके 6 संपत्तियों को जब्त किया गया.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि वाराणसी में लगातार शुभम और उसके पिता के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया गया है, जिसमें BNS की धारा के अंतर्गत कोर्ट से भोला जयसवाल के संपत्ति जिसकी क़ीमत 27 करोड़ से ज़्यादा है उसे कुर्क किया गया. लगातार कफ़ सिरप मामले में कार्रवाई की जा रही है. उसी दिशा में यह भी कार्रवाई है. कुर्की के लिए महमूरगंज आवास पर वाराणसी पुलिस पहुंची. डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई की गई. वाराणसी कोर्ट से आदेश लेने के बाद वाराणसी पुलिस उसके घर पहुंची थी.
अवैध और प्रतिबंधित कोडीन सिरप तस्करी मामले पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा, “वाराणसी में कोडीन कफ सिरप को लेकर 4 मुकदमें दर्ज हुए थे, जिसमें मुख्य स्टॉकिस्ट विनोद अग्रवाल फर्जी फर्म खोल कर सिरप की बिक्री दिखाते थे और इसकी तस्करी करते थे, जिसकी पुष्टि असम और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से हुई है. इनकी अवैध संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इनकी लगभग 5.5 करोड़ की 6 प्रॉपर्टी और 50 लाख रुपए सीज किए गए हैं.”
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें