India vs Namibia Live Score: संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग XI में मौका? नामीबिया के खिलाफ बुमराह की हो सकती है वापसी
Last Updated:
India vs Namibia Match Live Cricket Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए का एक अहम मुकाबला आज, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार …और पढ़ें

भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. भारत और नामीबिया की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में आमने सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है. यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारत ने 29 रनों से जीत दर्ज कर सुपर 8 की ओर अग्रसर है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं, जो उन्हें सुपर-8 की रेस में और आगे ले जाएगी.
दिल्ली की पिच को देखते हुए यह मैच काफी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है. अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री भारतीय बल्लेबाजों, विशेषकर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के लिए बड़े शॉट खेलने का बेहतरीन मौका है. हालांकि, टीम के लिए चिंता का विषय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य है. यदि वह फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.
दूसरी ओर, नामीबिया के लिए यह मैच किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. नीदरलैंड्स से अपना पिछला मैच हारने के बाद वह टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेंगे. दिल्ली के दर्शकों का भारी समर्थन भारत के साथ होगा, और शाम के समय ओस (Dew Factor) टॉस जीतने वाली टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती है.
भारत और नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड
भारत और नामीबिया की टीमें टी20 इंटरनेशनल में एक बार 8 नवंबर 2021 को दुबई के मैदान पर भिड़ी थीं. वह मैच विराट कोहली की टी20 कप्तानी का आखिरी मैच था. उस दिन भारतीय स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने नामीबियाई बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाते हुए 3-3 विकेट चटकाए थे और नामीबिया को 132 रनों पर रोक दिया था. जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतकों ने भारत को 9 विकेट से आसान जीत दिलाई थी.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.
February 12, 202616:17 IST
India vs Namibia Live Cricket Score: ‘हमें फ्लड लाइट्स में ट्रेनिंग नहीं करने दिया गया’
India vs Namibia Live Cricket Score updates: नामीबिया के कप्तान ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आयोजकों पर हल्का तंज कसा कि उन्हें भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच से पहले रात में दूधिया रोशनी में ट्रेनिंग नहीं करने दी. नामीबिया ने सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ दिन का मैच खेला था और अगले दो दिन उनके दोनों ट्रेनिंग सत्र केवल दिन में रखे गए. इसके विपरीत भारत ने मैच से पहले दो बार रात में अभ्यास किया.
February 12, 202616:15 IST
India vs Namibia Live Cricket Score: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा ने क्या कहा?
India vs Namibia Live Cricket Score updates: तिलक वर्मा ने कहा कि अगर दिल्ली की परिस्थितियां मांग करें, तो वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभालने और उसे दिशा देने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं. यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का दबाव रहता है, लेकिन मैच की परिस्थितियां कई बार संयम, समझदारी और साझेदारी की मांग करती हैं.
February 12, 202616:13 IST
India vs Namibia Live Cricket Score: भारत नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड
India vs Namibia Live Cricket Score updates: भारत और नामीबिया की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में एक बार भिड़ चुकी हैं. 8 नवंबर 2021 को दुबई के मैदान पर दोनों का आमना सामना हुआ था. वह मैच विराट कोहली की टी20 कप्तानी का आखिरी मैच था. उस दिन भारतीय स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने नामीबियाई बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाते हुए 3-3 विकेट चटकाए थे और नामीबिया को 132 रनों पर रोक दिया था. जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतकों ने भारत को 9 विकेट से आसान जीत दिलाई थी.
February 12, 202616:10 IST
India vs Namibia Live Cricket Score: नामीबिया की संभावित प्लेइंग XI
India vs Namibia Live Cricket Score updates: नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.
February 12, 202616:09 IST
India vs Namibia Live Cricket Score: अभिषेक-सिराज बाहर? भारत की संभावित प्लेइंग XI
India vs Namibia Live Cricket Score updates: भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज के बिना नामीबिया के खिलाफ उतर सकती है. अभिषेक मुकाबले से एक दिन पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि बुमराह की वापसी से सिराज को उनकी जगह खाली करनी पड़ेगी. भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ नामीबिया के खिलाफ उतर सकती है. भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
February 12, 202616:05 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.