Green Peas Khichdi। हरियाली मटर खिचड़ी रेसिपी

Share to your loved once


Green Peas Khichdi Recipe: खिचड़ी का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में बीमारों वाला फीका खाना आता है, जिसे बस पेट भरने के लिए खाया जाता है, लेकिन सच मानिए, खिचड़ी उतनी ही मजेदार बन सकती है जितना कोई रिच डिनर. मौसम बदल रहा है, शाम को हल्की ठंड अब भी महसूस होती है और ऐसे समय में गरमागरम, भाप उड़ाती खिचड़ी का कटोरा दिल को अलग ही सुकून देता है, अगर वही रोज वाली पीली खिचड़ी खाकर आप भी बोर हो चुके हैं, तो आज किचन में थोड़ा ट्विस्ट लाइए. हरियाली मटर खिचड़ी स्वाद, खुशबू और रंग -तीनों में कमाल है.  हरे मसालों का पेस्ट, ताजी मटर और घी का तड़का इसे ऐसा फ्लेवर देता है कि खाने वाला दोबारा जरूर मांगे.

ये डिश पेट पर हल्की है, फिर भी पेट भर देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सब इसे आराम से खा सकते हैं. ऊपर से बनाने में झंझट भी नहीं, बस सही तरीका पता होना चाहिए.

हरियाली मटर खिचड़ी क्यों है खास?
इस खिचड़ी की जान है इसका हरा मसाला. धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलकर ऐसा पेस्ट बनाते हैं जो पूरे खाने का स्वाद बदल देता है. इसमें डली हरी मटर हल्की मिठास लाती है, जो मसालों के साथ बढ़िया मेल बनाती है. चावल और मूंग दाल मिलकर इसे भरपेट और संतुलित बनाते हैं. घी में भुना तड़का खुशबू को और बढ़ा देता है.

सामग्री
-चावल -1 कप
-धुली मूंग दाल -आधा कप
-ताजी हरी मटर -1 कप

हरा पेस्ट के लिए
-ताजा धनिया -1 कप
-पुदीना -आधा कप
-हरी मिर्च -3 से 4
-अदरक -1 इंच टुकड़ा
-लहसुन -4 से 5 कलियां

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तड़का
-घी -2 बड़े चम्मच
-जीरा -1 छोटा चम्मच
-तेज पत्ता -1
-लौंग -2
-दालचीनी -छोटा टुकड़ा

बाकी चीजें
-प्याज -1 बारीक कटा
-टमाटर -1 कटा
-हल्दी -आधा चम्मच
-गरम मसाला -आधा चम्मच
-नमक -स्वाद के हिसाब से
-पानी -4 से 5 कप

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले चावल और दाल धोकर करीब 20 मिनट भिगो दें. इससे पकने के बाद टेक्सचर नरम और बढ़िया रहता है.

2. अब मिक्सर में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें. थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. यही पेस्ट खिचड़ी को उसका खास रंग और टेस्ट देगा.

3. प्रेशर कुकर गरम करें, उसमें घी डालें. घी गरम होते ही जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालें. खुशबू आते ही प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने दें. अब टमाटर डालें और गलने तक पकाएं.

4. अब तैयार हरा पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर भूनें. जब मसाला थोड़ा गाढ़ा लगे और खुशबू तेज हो जाए, तब मटर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालें.

5. भीगे हुए चावल और दाल का पानी निकालकर कुकर में डालें. मसाले के साथ 1–2 मिनट चलाएं ताकि फ्लेवर अंदर जाए.

6. अब 4 से 5 कप गरम पानी डालें, अगर आपको पतली खिचड़ी पसंद है तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं. ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 2–3 सीटी आने दें. गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें.

ढक्कन खोलते ही जो हरी-हरी, खुशबूदार खिचड़ी दिखेगी, वही इसका असली मजा है.

परोसने का मजेदार तरीका
इसे दही, पापड़, अचार और ऊपर से एक चम्मच घी डालकर सर्व करें. चाहें तो बूंदी रायता साथ रखें. खाने का मजा डबल हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP