‘अगर ये सीन रहेगा तो मैं फिल्म नहीं करने वाली’, जब स्क्रीप्ट में एडल्ट ह्यूमर देख बौखलाईं जूही चावला
Last Updated:
एक फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त जूही चावला ऐसी बात पर अटक गईं कि उन्होंने तुरंत हाथ खड़े कर दिए. एडल्ट ह्यूमर से भरे एक खास सीन ने उन्हें इतना असहज कर दिया कि उन्होंने साफ कह दिया- अगर यह हिस्सा रहेगा, तो वह फिल्म नहीं करेंगी. मेकर्स के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई, क्योंकि कहानी भी अहम थी और स्टार भी… आगे क्या हुआ, यही किस्सा आज फिर चर्चा में है. चलिए बताते हैं कौन सी है वो फिल्म…
नई दिल्ली. जूही चावला अपने दौर की नामी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. सिनेमा को करीब से जानने वाले ये जानते हैं कि उन्होंने कभी किसी के प्रेशर में आकर कोई काम नहीं किया, वो भी कोई ऐसा काम, जिसके लिए उनका मन गवाही न दे रहा हो. बॉलीवुड में कई बार एक सीन पूरी फिल्म की दिशा बदल देता है. ऐसा ही कुछ तब हुआ, जब जूही ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही कदम पीछे खींच लिए, कहानी, किरदार और टीम सब तय था, लेकिन जैसे ही उनकी नजर एडल्ट ह्यूमर वाले हिस्से पर पड़ी, माहौल बदल गया. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कह दिया अगर यह सीन रहेगा, तो मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं होने वाली. फोटो साभार- रेडिट
निर्माताओं के सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई. एक तरफ फिल्म का विजन, दूसरी तरफ स्टार का भरोसा. क्या सीन बदला गया? क्या अदाकारा मानीं? और उस फैसले ने आगे चलकर फिल्म की किस्मत पर क्या असर डाला? इस पूरे किस्से के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसने सालों बाद फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. फोटो साभार- रेडिट
ये किस्सा है साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म झंकार बीट्स का, ये उस दौर का कल्ट फिल्म साबित हुई, जिसको जमाने से हटकर संगीत और शहरी कॉमिक टोन के लिए याद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म बनकर बनते टूट सकती थी?
Add News18 as
Preferred Source on Google
निर्देशक सुजॉय घोष ने हाल ही में खुलासा किया है कि जूही चावला ने फिल्म को करने से शुरुआत में इनकार कर दिया था क्योंकि स्क्रिप्ट में एक विवादित ‘कंडोम’ सीन था, जिसे पढ़कर वह ‘शॉक्ड’ हो गईं थीं. फोटो साभार- रेडिट
स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने याद किया कि फिल्म की शुरुआत में जूही चावला (जो शांति का रोल निभाती हैं) ने स्क्रिप्ट पढ़ी और शॉक्ड हो गईं. वजह थी एक ड्रीम सीन, जिसमें संजय सूरी का किरदार दीप ऑफिस टेंशन, सास की परेशानी और आने वाले बच्चे के कारण परेशान है. सपने में वह देखता है कि शांति ने बच्चा जन्म दिया है, लेकिन बच्चे का चेहरा उसकी सास जैसा है. वह पीछे मुड़ते हैं उन्हें एक बड़ा फ्लोरेसेंट कंडोम नाचता हुआ दिखता है, जो कहता है, ‘क्या तुमने मुझे इस्तेमाल किया? आज ये दिन देखना नहीं पड़ता.’ फोटो साभार- @IMDb
बस इस सीन को पढ़ने के बाद जूही नाराज हो गईं. उन्होंने कहा, ‘अगर ये सीन रहेगा तो मैं नहीं हूं.’ जूही की ये बात सुनने के बाद फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर के हाथ पैर फूल गए. समझ नहीं आ रहा था कि एडल्ट ह्यूमर सीन को रखा जाए या नहीं. वहीं, दूसरी तरफ जूही के बोल भी कानों में चुभ रहे थे. आखिरकार निर्देशक ने सीन हटा दिया और फिल्म आगे बढ़ी. फोटो साभार- @IMDb
सुजॉय ने कहा कि जूही शायद फिल्म की सेवियर थीं. वह स्टार थीं जिनकी वजह से फिल्म बनी. उन्होंने कहा कि बिना शांति के किरदार के मैं फिल्म नहीं बनाता. शांति मेरी शुरुआती विद्या बागची (कहानी से) जैसी थी. फिल्म में एडल्ट ह्यूमर था, लेकिन जूही की वजह से बैलेंस बना रहा. फोटो साभार- रेडिट
आपको बता दें कि ‘झंकार बीट्स’ सुजॉय घोष की डेब्यू फिल्म थी, जो 20 जून 2003 को रिलीज हुई. इसमें संजय सूरी (दीप), राहुल बोस (ऋषि), जूही चावला (शांति), डेब्यूटेंट शायन मुंशी (नील), रिंकी खन्ना और रिया सेन थे. फिल्म दो दोस्तों की कहानी है जो ऐड एजेंसी में काम करते हैं, लेकिन असल में म्यूजिक और प्यार में जीते हैं. एक कंडोम ऐड कैंपेन, दोस्ती, लव और फैमिली लाइफ पर फोकस था. विशाल-शेखर का म्यूजिक हिट रहा, जैसे ‘तुम जो आए’. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन कल्ट स्टेटस हासिल किया.