UP Budget 2026: प्रदेश को लूटने के लिए पेश किया गया इतना बड़ा बजट.. शिवपाल यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला

Share to your loved once


Last Updated:

UP Budget 2026: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश को लूटने के लिए इतना बड़ा बजट पेश किया गया. इतना ही नहीं शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि बिना नौकरी के सरकार युवाओं को रोजगार कैसे देगी.

ख़बरें फटाफट

प्रदेश को लूटने के लिए पेश किया गया इतना बड़ा बजट.. शिवपाल यादव का बड़ा आरोपZoom

शिवपाल सिंह यादव.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट में नौकरियों के सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं बताया गया है, जिससे युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं. उन्होंने कहा कि बिना नौकरी के कैसे रोजगार मिलेगा? साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार को पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इतना बड़ा बजट प्रदेश को लूटने के लिए पेश किया गया है, न कि विकास के लिए.

शिवपाल यादव ने कहा, “बीजेपी के पास अब कोई ठोस काम नहीं बचा है, वे सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम करते हैं.” शिवपाल यादव ने बजट को जनता के हितों से दूर बताते हुए कहा कि यह दस्तावेज केवल दिखावा है. उन्होंने युवाओं, किसानों और गरीबों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया कि महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उनका बयान सत्र में विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार बढ़ते हमलों का हिस्सा था, जहां सपा विधायकों ने रोजगार सृजन, किसान कल्याण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जोर दिया.

सपा विधायकों का प्रदर्शन

गौरतलब है कि सदन की कार्यवाही से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और बजट को जान विरोधी बताया. सपा के साथ ी कांग्रेस सदस्यों का कहना है कि बजट में किसी के लिए कुछ भी नहीं है. बजट में किसान, युवा और महिलाओं को कुछ नहीं मिला. बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चरचा का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देंगे.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP