संजय कपूर संपत्ति विवाद: पत्नी प्रिया ने सास के बाद अब ननद मंधीरा पर ठोका केस, मांगा 20 करोड़ का हर्जाना

Share to your loved once


Last Updated:

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद और गहरा गया है. पत्नी प्रिया कपूर ने अब अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल मानहानि का केस दायर किया है. प्रिया का आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान देकर छवि खराब की गई. उन्होंने 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए अदालत से रोक लगाने की भी अपील की है.

ख़बरें फटाफट

संजय कपूर संपत्ति विवाद: पत्नी प्रिया ने सास के बाद अब ननद मंधीरा पर ठोका केसZoom

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर ये विवाद हो रहा है

नई दिल्ली. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद में नया मोड़ सामने आया है. संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी बहन (ननद) मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का केस दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया है.प्रिया ने इस केस में 20 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि मंधीरा को उनके खिलाफ कोई भी बयान देने या सार्वजनिक करने से रोका जाए.

इससे पहले प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. प्रिया का आरोप है कि मंधीरा और पूजा ने सोशल मीडिया, पॉडकास्ट, मीडिया इंटरव्यू और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठे, अपमानजनक और व्यक्तिगत हमले वाले बयान दिए हैं. ये बयान उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले हैं और जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं.

संजय कपूर की मौत के बाद शुरु हुआ विवाद

यह पूरा विवाद संजय कपूर की मौत के बाद उनकी अरबों की संपत्ति और वसीयत को लेकर शुरू हुआ है. संजय कपूर ने तीन शादी की थी. उनकी पत्नी करिश्मा कपूर से दो बच्चे हैं और दूसरी पत्नी प्रिया से एक बेटा है. परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के बंटवारे, वसीयत की वैधता और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर कोर्ट में कई केस चल रहे हैं.

मंधीरा कपूर ने लगाए थे ये आरोप

मंधीरा कपूर ने पहले प्रिया पर आरोप लगाए थे कि वह संपत्ति पर पूरा हक जमाना चाहती हैं. प्रिया ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि केस दायर किया है. दिल्ली कोर्ट ने पहले आपराधिक मानहानि केस में मंधीरा और पूजा चौधरी को नोटिस जारी किया था. अब सिविल केस में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

मंधीरा कपूर बोलीं- मैंने कोई झूठ नहीं बोला

मंधीरा कपूर ने पहले इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कोई झूठ नहीं बोला और मामला सिर्फ पैसे का नहीं बल्कि सच्चाई का है. यह पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है, जिसमें मानहानि, संपत्ति बंटवारा और वसीयत के दावे शामिल हैं.

प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर झूठी गवाही का आरोप लगाया, नोटिस जारी

आपको बता दें कि 23 मार्च को ही संजय कपूर की संपत्ति विवाद से जुड़े दूसरे मामलों पर भी सुनवाई होनी है. प्रिया कपूर की ओर से अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए रानी कपूर को नोटिस जारी किया है. हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कहा कि रानी कपूर के केस में लगाए गए कई आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. प्रिया कपूर की ओर से ही पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि झूठी गवाही देना एक अपराध है और ये फर्जीवाड़ा की श्रेणी में आता है. रानी कपूर ने शपथ लेकर झूठ बोला है. सुनवाई के दौरान रानी कपूर की ओर से पेश वकील स्मृति चूड़ीवाल ने याचिका का विरोध करते हुए इसके सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाया.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP