T20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल 5 खिलाड़ी, जो दूसरे देश के लिए खेल चुके ICC टूर्नामेंट, एक ‘भारतीय क्रिकेटर’ भी शामिल

Share to your loved once


Last Updated:

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला हफ्ता शानदार गुजर रहा है. कई छोटी टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियंस को चौंकाया है. इस बार टूर्नामेंट में 20 देश शामिल हैं. टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले किसी और देश के लिए आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुके हैं और इस इवेंट में किसी और देश के लिए खेल रहे हैं. एक खिलाड़ी तो भारतीय मूल का भी है. ये खिलाड़ी भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका है. आइए जानते हैं 5 ऐसे खिलाड़ी जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, लेकिन पहले किसी दूसरे देश के लिए ICC टूर्नामेंट में खेले थे.

नीदरलैंड के ऑलराउंडर रॉयलॉफ वान डेर मर्वे इस लिस्ट में एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के लिए खेलकर नाम कमाया था. 2000 के अंत में उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 26 मैच खेले. रॉयलॉफ ने 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2009, 2010 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था.

2009 टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. इसके बाद वह नीदरलैंड्स के लिए खेलने लगे और पिछले चार टी20 वर्ल्ड कप (2026 सहित) और 2023 ODI वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की ओर से खेल चुके हैं.

यूएसए के तेज गेंदबाज एहसान आदिल ने मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में USA के लिए डेब्यू किया. 32 साल के आदिल ने 2010 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान के लिए खेला था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट और ODI में कुल 9 मैच खेले. 2015 ODI वर्ल्ड कप में भी वह पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे. अब तक उनके इंटरनेशनल करियर में 9 विकेट सभी पाकिस्तान के लिए ही हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हांगकांग से की थी. 31 साल के चैपमैन ने हांगकांग के लिए 2 ODI और 19 T20I खेले. उन्होंने 2014 और 2016 T20 वर्ल्ड कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया.

2016 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 60 रन की पारी खेली, जो उनका सबसे बड़ा स्कोर था. इसके बाद वह न्यूजीलैंड के लिए खेलने लगे और पिछले तीन टी20 वर्ल्ड कप (2026 सहित) में न्यूजीलैंड की टीम में हैं.

यूएसए के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या पहले श्रीलंका टीम का हिस्सा रहे हैं. 34 साल के शेहान ने अभी तक यूएसए के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन श्रीलंका के लिए 30 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से 2 मैच खेले. कुल मिलाकर उनके इंटरनेशनल करियर में 436 रन और 6 विकेट हैं.

यूएसए के स्पिन ऑलराउंडर हरमीत सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले किसी दूसरे देश के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेला है. 33 साल के हरमीत किसी और नहीं, बल्कि भारत के लिए 2010 और 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेले थे. 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में उनकी अहम भूमिका रही.

उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट लिए और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 0/30 का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया. 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में USA के लिए उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP