10 Minute Recipe: पानी के साथ बनती ये छत्तीसगढ़िया सब्जी, स्वाद में जबरदस्त, नोट करें रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bastar Style Methi Palak Bhaji Recipe Hindi: बस्तर की देसी स्टाइल मेथी और पालक भाजी कम मसालों के साथ बनाई जाती है, जिससे इसका असली स्वाद बरकरार रहता है. यह रेसिपी बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. हल्के पानी और देसी तड़के के कारण इस सब्जी का स्वाद अलग ही होता है. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद यह हरी सब्जी बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है. अगर आप घर पर हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं तो यह बस्तर स्टाइल भाजी जरूर बनाएं.

Methi Palak Sabji Recipe: मेथी भाजी और पालक भाजी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन बस्तर का देसी तरीका थोड़ा अलग है. यहां यह सब्जी कम मसालों और हल्के पानी के साथ बनाई जाती है. मसाले कम होने से हरी भाजी का असली स्वाद बरकरार रहता है. यही वजह है कि बस्तर के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. यह सब्जी ज्यादा झंझट वाली नहीं है. कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और खाने में हल्की भी लगती है. अगर आप घर पर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राय करें.

जरूरी सामग्री
मेथी भाजी-200 ग्राम
पालक भाजी-200 ग्राम
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 टमाटर (कटे हुए)
हल्दी पाउडर-1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/4 छोटी चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल-लगभग 10 मिलीलीटर

बनाने की आसान विधि
भाजी पकाएं
सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा पानी गर्म करें. पानी गर्म होने पर उसमें मेथी और पालक भाजी डाल दें. कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

मसाले मिलाएं
अब इसमें हल्दी, मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद कटे हुए टमाटर डाल दें और थोड़ी देर पकने दें, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं.

तड़का लगाएं
एक छोटे तड़के वाले पैन में तेल गर्म करें. उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो इसे पकी हुई भाजी में डालकर अच्छी तरह मिला दें. बस तैयार है बस्तर की देसी स्टाइल मेथी-पालक भाजी. इसे गरम-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.

क्यों खास है यह रेसिपी?
कम मसालों में भी भरपूर स्वाद देती है, जल्दी बनने वाली हेल्दी डिश है, घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है, सर्दियों के लिए बेहतरीन हरी सब्जी. अगर आप भी कुछ हल्का, स्वादिष्ट और देसी खाना चाहते हैं, तो बस्तर की इस खास भाजी को जरूर बनाकर देखें.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP