राजपाल यादव को आज मिलेगी बेल? घर में मातम नहीं हो रहा जश्न, बड़े भाई का दावा- ‘किसी से कोई मदद नहीं मिली’

Share to your loved once


Last Updated:

Rajpal Yadav Bail Hearing Today: कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत पर आज फैसला आने की उम्मीद है, जिसे लेकर परिवार की निगाहें अदालत पर टिकी हैं. जहां लोग घर में मातम की बात कर रहे हैं, वहीं उनके परिजन उम्मीद और हौसला बनाए हुए हैं.एक्टर के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने दावा किया है कि इस मुश्किल घड़ी में किसी से कोई खास मदद नहीं मिली, लोग सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

राजपाल यादव को आज मिलेगी बेल? बड़े भाई का दावा- 'किसी से कोई मदद नहीं मिली'Zoom

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई होनी है.

नई दिल्ली. राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. चेक बाउंस मामले में वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. 9 करोड़ का लोन न चुका पाने के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर करना पड़ा. अब वह तिहाड़ की जेल नंबर 2 में कैद हैं. 12 फरवरी यानी आज राजपाल की जमानत की अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होगी. फैंस और एक्टर के परिवार को पूरी उम्मीद है कि राजपाल तिहाड़ जेल से छूट जाएंगे. उन्हें बेल मिल जाएगी. कानूनी मोर्चे पर क्या फैसला होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के सितारों ने एक्टर का साथ दिया.सभी राजपाल की मदद को आगे आ रहे हैं. लेकिन राजपाल के बड़े भाई का दावा है कि अभी तक किसी से कोई मदद नहीं मिली है.

कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर आज सुनवाई होनी है.परिवार वालों को भरोसा है कि एक्टर को राहत मिल सकती है. इसी बीच उनके बड़े भाई का बयान चर्चा में है.

बयानबाजी हो रही है, मदद कोई नहीं कर रहा

राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि अब तक कोई पैसे नहीं मिले है. उन्होंने कहा, ‘अगर लोगों ने मदद की है तो बताएं पैसा कहां दिया गया. जो व्यक्ति राजपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता के आने की पुष्टि नहीं की है’. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी ने मदद की है तो पैसा कहां दिया गया? किसे दिया गया? परिवार को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सच में किसी ने सहायता की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा. सेलेब्स के रिएक्शन पर उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है और अगर ऐसा है तो यह गलत है.

जेल जाने से पहले हुई थी भाई से बातचीत, कही थी ये बात

अपने भाई द्वारा फिल्म में निवेश किए जाने की पुष्टि करते हुए श्रीपाल यादव ने कहा, ‘राजपाल ने मुझे आश्वासन दिया था कि वह साबित कर देंगे कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया था. उन्होंने फिल्म में पैसा लगाया था.’ राजपाल के जेल जाने से पहले हुई आखिरी बातचीत पर उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘चिंता मत करो. मुझे एक दिन के लिए अदालत जाना है और कुछ कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.’

घर में क्यों है जश्न का माहौल

राजपाल यादव जेल में हैं लेकिन परिवार में जश्न का माहौल है. दरअसल, श्रीपाल यादव की बेटी की शादी हो रही है और परिवार को उम्मीद है कि राजपाल इस मौके पर उनके साथ होंगे. श्रीपाल यादव ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि भाई जेल बाहर आ जाएगा. हमारी बेटी की शादी भी घर में ही हो रही है और तैयारियां चल रही हैं. पता नहीं कौन सा पत्रकार असंतुष्ट होकर यहां आया और कहने लगा कि घर में मातम छाया हुआ है. अरे, जहां 50 मजदूर काम कर रहे हैं और हम सब बिजी हैं, वहां मातम कैसे हो सकता है?

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP