Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी फिर धूम-धड़ाके को तैयार, IPL से पहले इस T20 टूर्नामेंट में मचाएंगे तूफान
Last Updated:
Vaibhav suryavanshi DY patil T20 Tournament: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर तूफानी बैटिंग से तहलका मचाने को तैयार हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले 14 साल के इस स्टार बल्लेबाज के नवी मुंबई में होने वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है. यह देश के सबसे प्रतिस्पर्धी कॉरपोरेट टी20 टूर्नामेंट्स में से एक माना जाता है.

वैभव सूर्यवंशी के डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलने की संभावना.
नई दिल्ली. भारत को 175 रन की रिकॉर्डतोड़ तूफानी पारी खेलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जिताने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचाने की तैयारी में हैं. वैभव सूर्यवंशी अब सीध आईपीएल में खेलने नहीं उतरेंगे, बल्कि इससे पहले वह मुंबई में होने वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं. नवी मुंबई में होने वाली इस सालाना प्रतियोगिता में हर साल 16 टीमें हिस्सा लेती हैं. आगामी सीजन में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी डीवाई पाटिल की एक टीम की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी और टूर्नामेंट के आयोजकों के ने बताया है कि खिलाड़ी की टीम से बातचीत चल रही है और इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बहुत ज्यादा है. यह टूर्नामेंट आईपीएल सीजन से पहले होता है और इस साल 23 फरवरी से शुरू होगा. आमतौर पर इसमें कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं. एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘वह इस समय तालेगांव में अभ्यास कर रहे हैं, जहां राजस्थान रॉयल्स का कैंप चल रहा है. यह कैंप 21 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद सूर्यवंशी पटना जाएंगे और फिर अपने घर लौटेंगे.’ उनके शहर में एक प्रमोशनल कार्यक्रम भी रखा गया है, जहां उन्हें एक गाड़ी भेंट की जाएगी. यह कार्यक्रम काफी समय से तय था. इसके बाद वह डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेलने के लिए मुंबई आ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में बनाए थे 175 रन.
डीवाई पाटिल टूर्नामेंट हर साल डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है. यह देश के सबसे पुराने टी20 टूर्नामेंट्स में से एक है, जिसकी शुरुआत 2003 में हुई थी. हाल के समय में यह मैदान भारतीय और इंटरनेशनल क्रिकेट का एक अहम केंद्र बन गया है. यहां महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, मौजूदा वर्ल्ड कप के कुछ अभ्यास मैच भी यहां हुए हैं. इस मैदान पर आगामी आईपीएल के कुछ मैच होने की भी संभावना है. पिछले साल डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या खेलते नजर आए थे. शिवम दुबे, नेहल वढेरा, दीपक चाहर और कई अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो
वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान यादगार रहा. फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली और भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन से जीत दिलाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक भी ठोके थे. उनकी बेखौफ बल्लेबाजी की तुलना क्रिकेट के महान खिलाड़ियों से की जा रही है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर ने तो उनकी बल्लेबाजी की तुलना सर गैरी सोबर्स से की. वर्ल्ड कप खेलरप लौटे वैभव सूर्यवंशी ने आराम नहीं किया है. घर जाने के बजाय वह नागपुर के पास तालेगांव में राजस्थान रॉयल्स के कैंप से जुड़ गए, जहां आईपीएल 2026 की तैयारी चल रही है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें