गर्मी में स्वाद और सेहत का खजाना, छत्तीसगढ़िया मिक्स वेज भाजी की पारंपरिक रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Chhattisgarh Mix Veg Recipe: कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया मिक्स वेज सब्जी बनकर तैयार हो जाती है. यह सब्जी रोटी और चावल के साथ तो स्वादिष्ट लगती ही है लेकिन गर्मी के दिनों में लोग इसे बोरे-बासी के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में हरी भाजी का खास महत्व है. खासकर गर्मी के मौसम में लोग हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं. ऐसे में लाल भाजी, बर्रे भाजी, सेमी और झुंगा से तैयार होने वाली छत्तीसगढ़िया मिक्स वेज सब्जी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को ठंडक और भरपूर पोषण भी देती है. यह पारंपरिक व्यंजन गांवों से लेकर शहरों तक बेहद लोकप्रिय है और इसे रोटी, चावल या गर्मी के दिनों में बोरे-बासी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले लाल भाजी और बर्रे भाजी को अच्छी तरह साफ कर दो बार पानी से धो लिया जाता है. इसके बाद इन्हें एक बर्तन में अलग रख दिया जाता है. वहीं सेमी को भी अच्छी तरह साफ कर धोकर तैयार कर लिया जाता है ताकि सब्जी में ताजगी और स्वाद बना रहे.

उबाल और पकाने की प्रक्रिया से बढ़ता स्वाद
कड़ाही में सभी मिक्स भाजी और सेमी डालकर तब तक पकाया जाता है, जब तक उसमें अच्छी तरह उबाल न आ जाए. उबाल आने के बाद करीब 10 मिनट तक इसे पकाया जाता है. फिर इसमें झुंगा डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाते हुए दोबारा लगभग 10 मिनट तक पकाया जाता है. पकने के बाद इसे अलग बर्तन में निकाल लिया जाता है.

लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का
इसके बाद कड़ाही गर्म कर उसमें तेल डाला जाता है. तेल गर्म होने पर सूखी लाल मिर्च और लहसुन का तड़का लगाया जाता है. फिर इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. जब टमाटर गलकर मसालेदार हो जाता है, तब उसमें तैयार मिक्स वेज डालकर करीब 5 मिनट तक पकाया जाता है.

रोटी, चावल और बोरे-बासी के साथ परोसी जाती सब्जी
कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया मिक्स वेज सब्जी तैयार हो जाती है. यह व्यंजन रोटी और चावल के साथ तो स्वादिष्ट लगता ही है लेकिन गर्मी के दिनों में लोग इसे बोरे-बासी के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं. पारंपरिक स्वाद और सेहत से भरपूर यह सब्जी छत्तीसगढ़ की खानपान संस्कृति की पहचान है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP