नदियां के पार की गुंजा साधना सिंह का सफर और स्टारडम की कहानी.
Last Updated:
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे जिन्हें 1 ही रोल से रातों-रात पॉपुलैरिटी मिल गई. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका स्टारडम देखते ही देखते खत्म हो गया. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं जो देखते ही देखते लाइमलाइट से दूर हो गईं.आज वह मुंबई में बुटीक चलाती है. कभी एक रोल से वह देश की नामी एक्ट्रेस बन गई थीं.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कई चेहरे आते हैं, कुछ वक्त के साथ धुंधले पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें दर्शक सालों बाद भी नहीं भूलते. साधना सिंह उन्हीं खास एक्ट्रेसेस में से एक हैं. साल 1982 में आई फिल्म ‘नदियां के पार’ में गुंजा का किरदार निभाकर उन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया था. उनकी सादगी, मासूमियत और सहज अभिनय ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.
इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में साधना सिंह की सादगी, मासूमियत और एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए थे. फिल्म में सीधी-सादी लड़की गुंजा का रोल निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गई थीं.
लोग आज भी फिल्म में निभाए उनके ‘गुंजा’ के किरदार को भूल नहीं पाए हैं. उनका निभाया ये किरदार हिंदी सिनेमा के यादगार किरदारों में से एक है. राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म नदियां के पार की दमदार कहानी की मिसाल लोग आज भी देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस फिल्म में उस दौर में गांव की परंपराएं, रिश्ते और पारिवारिक अहसास को बड़ी बखूबी तरीके से दिखाया गया था. फिल्म की कहानी ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.
इस फिल्म के बाद भी साधना ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें दोबारा कभी ऐसा स्टारडम नहीं मिला, जो उन्हें इस फिल्म से मिला था. अपने करियर में उन्होंने ससुराल, पिया मिलन, ये कैसा फर्ज, तुलसी, दुर्गा मां, परिवार, प्यार का सावन जैसी फिल्मों में काम किया. कई टीवी सीरियल में भी काम किया.
आज भी लोग नदियां के पार में नजर आईं गुंजा को भूल नहीं पाए हैं. एक्टिंग से भले ही उन्होंने पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है. वह किसी न किसी फिल्म में नजर आ ही जाती है. लेकिन जैसा स्टारडम उन्हें मिला था. उनका करियर उस दिशा में नहीं है, जहां होना चाहिए था.
आखिरी बार वह साल 2019 में फिल्म जिंदगी तुमसे ही में नजर आई थीं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा है. मुंबई में उनका अपना फैशन डिजाइनर बुटीक है, इन दिनों वह ये बुटीक ही चलाती हैं.
बता दें कि नदियां के पार पर बेस्ड ही साल 1994 में राजश्री प्रोडक्शंस हम आपके हैं कौन लेकर आए थे. इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को ही बदलकर रख दिया था. फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी.आज भी लोग न नदिया के पार और न ही हम आपके हैं कौन को भुला पाए हैं.