Chesu Urad Dal Recipe: पहाड़ों की इस पारंपरिक दाल के आगे फीकी पड़ जाएगी कई फेमस डिशेज, नोट कर लें रेसिपी – Uttarakhand News
Last Updated:
Chesu Urad Dal Recipe: लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान गृहिणी रुचि ने बताया कि चैंसू बनाने की सबसे खास बात इसकी तैयारी की प्रक्रिया होती है. इसमें उड़द की दाल को पहले धीमी आंच पर भून लिया जाता है. भूनने के बाद दाल को पीसकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है. यही भुनी हुई दाल इस व्यंजन को अलग स्वाद और खुशबू देती है
ऋषिकेश: उत्तराखंड की पहाड़ी रसोई अपनी सादगी, पौष्टिकता और अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है. यहां बनने वाले पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इन्हीं खास व्यंजनों में से एक है पहाड़ी उड़द की दाल का चैंसू. यह डिश खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है. चैंसू अपने गहरे स्वाद और खास बनाने की विधि के कारण बाकी दालों से अलग पहचान रखता है.
धीमी आंच पर भूनी जाती है दाल
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान गृहिणी रुचि ने बताया कि चैंसू बनाने की सबसे खास बात इसकी तैयारी की प्रक्रिया होती है. इसमें उड़द की दाल को पहले धीमी आंच पर भून लिया जाता है. भूनने के बाद दाल को पीसकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है. यही भुनी हुई दाल इस व्यंजन को अलग स्वाद और खुशबू देती है. पारंपरिक तरीके से इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पहाड़ों में यह डिश खास अवसरों और त्योहारों में जरूर बनाई जाती है.
पोषण से भरपूर होता है चैंसू
चैंसू का स्वाद जितना बेहतरीन होता है उतना ही यह पोषण से भरपूर भी होता है. उड़द की दाल प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती है. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है. पहाड़ी इलाकों में जहां लोग ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं वहां यह डिश शरीर को ताकत देने का काम करती है. सर्द मौसम में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है.
कैसे बनाएं
इस व्यंजन को बनाने के लिए सबसे पहले भुनी हुई उड़द की दाल के पाउडर को पानी में पकाया जाता है. इसके बाद इसमें लहसुन, जाखिया या जीरा, हींग और देसी घी का तड़का लगाया जाता है. मसालों का यह तड़का चैंसू के स्वाद को और भी खास बना देता है. पहाड़ों में इसे आमतौर पर मंडुवे की रोटी या गरम भात के साथ परोसा जाता है. इसकी गाढ़ी बनावट और मसालेदार स्वाद इसे बेहद खास बना देता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें