कांग्रेस पर बरसीं सीतारमण – News18 हिंदी

Share to your loved once


होमवीडियोदेश

‘शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाले आज हमें नसीहत न दें’: निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर तीखा वार

X

title=

‘शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाले आज हमें नसीहत न दें’: निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर तीखा वार

 

arw img

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और उसकी विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए याद दिलाया कि यह वही कांग्रेस है जिसने शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के साथ बातचीत की मेज पर भारत के हितों के साथ समझौता करने की कोशिश की थी. सीतारमण ने कहा, जो लोग शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते थे, वे अब हमें बातचीत पर सुझाव दे रहे हैं. सीतारमण ने कांग्रेस पर ‘देश बेचने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही सरकार, किसानों, गरीबों और पूरे राष्ट्र के हितों का सौदा किया. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी थी जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को हमेशा पाकिस्तान के साथ जोड़कर देखा. वित्त मंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू की बात का समर्थन करते हुए जोर दिया कि “आज तक कोई ऐसा व्यक्ति पैदा नहीं हुआ जो भारत को बेच सके और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी ऐसा नहीं होने देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP