aaj ka Mesh rashifal 12 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 12 फरवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 february 2026 : आज शिशिर ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि दशमी, नक्षत्र ज्येष्ठा, पक्ष कृष्ण और योग घर्षण है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1.58 मिनट से 3.28 तक होगा. दिशाशूल दक्षिण में है. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज मेष राशि के लिए भाग्य के सहयोग से धन लाभ के योग हैं. ऑफिस में सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सेहत पहले से बेहतर होगी. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. गलतफहमियां दूर होंगी. भाग्य पूरा साथ देगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति अच्छी होने के योग बन रहे हैं. नए स्रोतों से धन लाभ होगा और रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. खानपान पर विशेष ध्यान दें. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार में धार्मिक आयोजन पर चर्चा होगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम बनते हुए नजर आएंगे. आज शिशिर ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि दशमी है और नक्षत्र ज्येष्ठा है. पक्ष कृष्ण है. योग घर्षण है. सूर्योदय 7.02 मिनट पर और सूर्यास्त 6.08 शायकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.56 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 1.58 मिनट से 3.28 तक रहेगा. कोई नया काम शुरू करने से बचें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में चंद्रमा 9वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव भाग्य, धर्म, यात्रा और गुरु कृपा से जुड़ा होता है. सूर्य की सुदृष्टि अभी भी आपके राशि के ऊपर है, जो आपको मजबूती देंगे. आज का दिन भाग्य वृद्धि, आध्यात्मिक और शुभ रहेगा. हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखें. आवेग में आकर निर्णय लेने से बचें. दिन अच्छा गुजरेगा और भाग्य का साथ मिलने से बिगड़ते हुए काम बनेंगे.

आएगा शादी का प्रस्ताव

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी. विश्वास की भावना जागृत होगी. पार्टनर के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए शादी को लेकर अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है. गुरु तुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा. घर का वातावरण सकारात्मक और शांत रहेगा.

इनसे पूछकर लगाएं पैसा

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज भाग्य में सहयोग से धन लाभ होने के योग हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. हालांकि, सलाह के बाद ही पैसा इन्वेस्ट करें. नौकरी में कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. ऑफिस में सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रशासन, कानून या धर्म यात्रा से जुड़े हुए कार्यों से लाभ मिलेगा. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. पुरानी थकान दूर होगी. मन पहले से हल्का रहेगा. यात्रा के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें. पानी अधिक पिएं और भारी या तली हुई चीजों से परहेज करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP