Surya Gochar 2026 Lucky Rashifal | sun transit in aquarius forming budhaditya yog lucky for five zodiac signs | surya ka kumbh rashi me gochar | विजया एकादशी पर सूर्य चले पुत्र शनि की राशि कुंभ में, सिंह समेत इन 5 राशियों के जीवन में हटेगा अंधकार और हर क्षेत्र में आएगा प्रकाश
Sun Transit in Aquarius 2026: सूर्य ग्रह 13 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. 13 फरवरी को ही विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा और इसी दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के कुंभ राशि में आने पर चार ग्रहों की युति बन रही है. कुंभ राशि शनिदेव की मूलत्रिकोण राशि है और सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तब वह दिन संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इस तरह विजया एकादशी के दिन कुंभ संक्रांति का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. सूर्य गोचर के प्रभाव से इन 5 राशियों के जीवन में से अंधकार हटेगा और हर क्षेत्र में प्रकाश आएगा. आइए जानते हैं सूर्य का कुंभ राशि में गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है.
सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपके चौथे भाव के स्वामी भी हैं. सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में नई किरण लेकर आएगा. अब तक आप जिन परेशानियों की वजह से काफी तनाव में थे, वे अब दूर हो जाएंगी. जो लोग शादी करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल है. आपको अपने पिता, गुरु, मेंटर्स या बुजुर्गों से मदद मिलेगी. ससुराल पक्ष और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और अपने कार्यों से सभी को काफी प्रभावित भी करेंगे. आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपकी संवाद शैली आकर्षक और आत्मविश्वासी होगी.
सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होने वाला है और आपके दूसरे भाव के अधिपति देव भी हैं. गोचर के शुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों के कई अटके हुए कार्यों में गति आएगी और नौकरी में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. शादीशुदा जोड़े भी इस दौरान एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो गोचर काल में आपको अच्छा फायदा मिलेगा और माता-पिता की तरफ से पूरा सपॉर्ट रहेगा. अगर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो वह भी दूर हो जाएगी और परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा.
सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपकी राशि के स्वामी भी हैं. सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों के जीवन में एक के बाद एक कई चमत्कार देखने को मिलेंगे. आपके अंदर साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. अपनी समझदारी और वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. यह समय किसी भी तरह की साझेदारी के लिए फायदेमंद रहने वाला है, चाहे वह पर्सनल हो या प्रफेशनल. ऐसे में इस समय किसी निवेशक या बिजनेस पार्टनर की तलाश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर करने वाले हैं और 11वे भाव के स्वामी भी हैं. सूर्य का गोचर आपके करियर, बिजनेस और सार्वजनिक छवि में अच्छे परिणाम दे सकता है. गोचर काल में आपकी संवाद क्षमता प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप कई अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे और प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस राशि को जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर आप किसी प्रतियोगी माहौल में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, सब अच्छा होगा.
सूर्य गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं और नौवें भाव के स्वामी भी हैं. गोचर काल में धनु राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की देखने को मिलेगी, जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उन्हें भी इस दौरान अपनी मनचाही नौकरी मिलने का मौका मिल सकती है. इस समय आपका करियर अच्छी स्थिति में है और अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अगर आप अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह ध्यान लगाकर काम करेंगे और कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने जीवन में कुछ बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फैसले ले पाएंगे.