मैं चला रहा था कार… शिवम मिश्रा का ‘कवच’ बना ड्राइवर, पर कोर्ट ने ठुकराया सरेंडर

Share to your loved once


Last Updated:

Kanpur Lamborghini Hit Run Case: आजकल कानपुर का हिट एंड रन केस काफी चर्चाओं में बना हुआ है. हर दिन नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, जबकि वीडियो ने कुछ और ही बयां कर दिया. मगर, इतना ही नहीं, ड्राइवर खुद कोर्ट पहुंच गया और अपने आपको अपराधी बताने लगा. हालांकि, कोर्ट को ये बात हजम नहीं. अदालत ने सरेंडर याचिका निरस्त कर दी.

मैं चला रहा था...शिवम मिश्रा का कवच बना ड्राइवर, पर कोर्ट ने ठुकराया सरेंडरZoom

कानपुर कार हादसा.

Kanpur Lamborghini Accident Case News Update: कानपुर की सड़कों पर छह लोगों को अपनी तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी से रौंदने वाले शिवम मिश्रा का मामला लगातार उलझता जा रहा है. जहां एक तरफ वकील दावा कर रहे हैं कि शिवम को मिर्गी के दौरे आते हैं और कार वह नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था. वहीं, वायरल हो रहा वीडियो कुछ और ही सच बयां कर रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद बाउंसर ड्राइविंग सीट से शिवम मिश्रा को बाहर निकाल रहा है. वहीं, ड्राइवर मोहन भी कोर्ट में चिल्ला चिल्ला कर कह रहा कि गाड़ी मैं ही चला रहा था… हालांकि, कोर्ट ने उसका सरेंडर ठुकरा दिया है. भारत में यह पहली बार नहीं है जब किसी हाई-प्रोफाइल मामले में ड्राइवर या बीमारी को ढाल बनाया गया हो. देश के कुछ बड़े एक्सीडेंट केस इस बात के सबूत हैं कि रसूख कैसे कानून को अपनी अंगुलियों पर नचाता है.

क्या है मामला
बता दें, कानपुर में रविवार की रात 8 फरवरी को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से राहगीरों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में छह लोग घायल भी हो गए थे. जिसके बाद में पुलिस ने इस मामले में शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ा. यह घटना शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की ‘वीआईपी रोड’ पर हुई थी. इस भयावह घटना को याद करते हुए चश्मदीदों ने बताया कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से जा टकराई, जिससे मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फुट तक हवा में उछल गया.

अब नया क्या कुछ?
कानपुर में चर्चित हिट एंड रन के मामले में ड्राइवर मोहन आज कोर्ट पहुंचा. उसने अपने वकीलों के साथ न्यायालय में सरेंडर किया. इस मामले पर शासकीय व्यवस्था ने अपना पक्ष रखा है तो वही ड्राइवर मोहन का कहना है कि वही गाड़ी चला रहा था. अचानक गाड़ी में कुछ प्रॉब्लम हुई, जिसकी वजह से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मगर पुलिस रिकॉर्ड में नाम न होने से कोर्ट ने आत्मसमर्पण स्वीकार नहीं किया.

अदालत ने ड्राइवर मोहन की याचिका निरस्त की. कहा कि पुलिस की रिपोर्ट में मोहन वांछित नहीं है. इसलिए अदालत मोहन के आत्मसमर्पण की याचिका को स्वीकार नहीं कर सकती. इसके साथ ही गाड़ी रिलीज करने की एप्लीकेशन पर कोर्ट ने पुलिस से टेक्निकल मुआयना कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

घटना के तुरंत बाद का वीडियो वायरल
नई वीडियो घटना के तुरंत बाद का है. इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं है और ड्राइविंग सीट के अंदर शिवम मिश्रा ही बैठा है. बाउंसर अपने हाथों में वॉकिटॉकी लिए कानपुर पुलिस से बात कर रहे है और लोगों को दूर हटने के लिए बोल रहे है. शिवम के पिता और वकील ने अपने आधिकारिक बयान में यह बताया था कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. मोहन नाम के व्यक्ति द्वारा कोर्ट में एफिडेविट भी दिया गया कि वह गाड़ी चला रहा था.

इस तरह के हाई-प्रोफाइल मामले?

  1. सलमान खान हिट एंड रन केस 2002: इस केस में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अंत में यही तर्क दिया गया कि कार सलमान नहीं, उनका ड्राइवर अशोक सिंह चला रहा था. सबूतों के अभाव में सलमान बरी हो गए.
  2. संजीव नंदा (बीएमडब्ल्यू केस, 1999): रईस खानदान के संजीव नंदा ने दिल्ली में 6 लोगों को कुचल दिया था. इस मामले में भी गवाहों को तोड़ने और सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश हुई, हालांकि अंत में सजा हुई लेकिन बहुत कम.
  3. पुणे पोर्श कांड (2024): एक नाबालिग रईसजादे ने दो इंजीनियरों को कुचल दिया. पुलिस और डॉक्टरों ने मिलकर ब्लड सैंपल बदले और ड्राइवर को जबरन जुर्म कबूल करने के लिए धमकाया. बाद में हाईकोर्ट की दखल से मामला खुला.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मैं चला रहा था…शिवम मिश्रा का कवच बना ड्राइवर, पर कोर्ट ने ठुकराया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP