suryavanshi bats like sobers: वो गैरी सोबर्स जैसा मारता है, इंग्लैंड के बड़े नाम ने वैभव पर दिया बड़ा बयान

Share to your loved once


Last Updated:

suryavanshi bats like sobers: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और बारीकियों को समझने वाले मार्क बूचर किसी खिलाड़ी के बैट स्विंग और फुटवर्क का विश्लेषण करते हैं, तो दुनिया को रुककर सुनना पड़ता है. बूचर ने हाल ही में एक वीडियो विश्लेषण के दौरान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान वेस्ट इंडीज दिग्गज सर गैरी सोबर्स से की है. 

वो गैरी सोबर्स जैसा मारता है, इंग्लैंड के बड़े नाम ने वैभव पर दिया बड़ा बयानZoom

इंग्लैंड के पूर्व ओपनर मार्क बूचर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना गैरी सोबर्स के शॉट्स से की

नई दिल्ली. वैसे तो पूरी दुनिया वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की मुरीद होती जा रही है और उनकी तारीफों के कसीदें पढ़े जा रहे है पर जिस तरह की तुलना और शाबासी  इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर ने की है वो अपने आप में सारी कहानी कहता है.  मार्क बूचर ने भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तुलना महानतम ऑलराउंडर सर गारफील्ड (गैरी) सोबर्स से करके क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. 14 वर्षीय वैभव, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है, अब अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की नजरों में आ गए हैं.

क्रिकेट के गलियारों में जब किसी किशोर की तुलना खेल के सबसे बड़े दिग्गजों से की जाती है, तो अक्सर उसे ‘हाइप’ माना जाता है लेकिन जब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और बारीकियों को समझने वाले मार्क बूचर किसी खिलाड़ी के बैट स्विंग और फुटवर्क का विश्लेषण करते हैं, तो दुनिया को रुककर सुनना पड़ता है. बूचर ने हाल ही में एक वीडियो विश्लेषण के दौरान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान वेस्ट इंडीज दिग्गज सर गैरी सोबर्स से की है.

बैट स्विंग और फुटवर्क: एक दुर्लभ समानता

मार्क बूचर ने वैभव के बल्लेबाजी वीडियो का गहराई से विश्लेषण करते हुए बताया कि इस 14 साल के लड़के में वह ‘नेचुरल फ्लो’ है जो बहुत कम खिलाड़ियों में देखा जाता है. बूचर के अनुसार, वैभव का बैट स्विंग अद्भुत रूप से सीधा और तीव्र है.  उन्होंने गौर किया कि जिस तरह से वैभव गेंद के पीछे जाते हैं, उनका फुटवर्क सोबर्स की याद दिलाता है तेज, सटीक और संतुलित. बूचर ने कहा, “जब आप वैभव को खेलते हुए देखते हैं, तो आपको उनकी उम्र का अहसास नहीं होता. उनका बैट स्विंग इतना क्लीन है कि गेंद बल्ले से लगते ही गोली की तरह बाउंड्री के बाहर जाती है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP