Babri Masjid Construction Live Updates: बाबरी मस्जिद दो साल में बनकर होगी तैयार, 55 करोड़ रुपये होंगे खर्च- हुमायूं कबीर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तेज होती सरगर्मी के बीच बाबरी मस्जिद को लेकर नया संग्राम शुरू हो गया है. यहां मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया. इस मस्जिद का निर्माण जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर करवा रहे हैं. उन्होंने दावा किया अगले दो वर्षों में मस्जिद बनकर पूरी हो जाएगी.
February 11, 202613:43 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: बाबरी मस्जिद के लिए रैली शुरू करेंगे हुमायूं कबीर
बाबरी मस्जिद निर्माण लाइव अपडेट्स: हुमायूं कबीर के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि गुरुवार से ‘बाबरी मस्जिद के लिए रैली’ शुरू होगी. यह रैली नादिया जिले के पलाशी से 100 वाहनों के साथ शुरू होगी. प्रत्येक वाहन में चालक सहित छह लोग होंगे. इस प्रकार इस रैली में कुल 600 लोग भाग लेंगे. यह रैली उत्तरी दिनाजपुर जिले के पलाशी से इटाहार तक कुल 265 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. रैली आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए कबीर ने कहा कि चूंकि कई स्वार्थी तत्व बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बारे में गलत सूचना फैला रहे थे, इसलिए इस रैली का उद्देश्य लोगों को इस निर्माण के बारे में सूचित करना था.
February 11, 202613:27 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: 55 करोड़ में बनकर तैयार होगी बाबरी मस्जिद, अकेले दरवाजे पर खर्चे होंगे 5 करोड़ रुपये- हुमायूं कबीर
बाबरी मस्जिद निर्माण लाइव अपडेट्स: जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने बताया, ‘बाबरी मस्जिद के निर्माण में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी. मस्जिद के द्वार की ऊंचाई 14 मीटर होगी. इसकी चौड़ाई 5 मीटर होगी. अकेले द्वार के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 5 करोड़ रुपये होगी.’
February 11, 202613:05 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी बाबरी मस्जिद- हुमायूं कबीर का दावा
हुमायूं कबीर ने इसके साथ ही कहा, ‘अल्लाह हमें शक्ति देंगे तो यह मस्जिद दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी. अल्लाह के फजल से हमारी बाबरी मस्जिद बनेगी’
Murshidabad, West Bengal: Janata Unnayan Party (JUP) President Humayun Kabir says, “The construction of the mosque is expected to be completed within two years. By the grace of Allah and with His blessings, our Babri Masjid will be built.” pic.twitter.com/e2JlQivmW3
— IANS (@ians_india) February 11, 2026
February 11, 202612:32 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: ‘हट जाइए’ सीएम योगी की चेतावनी पर हुमायूं कबीर का जवाब
बाबरी मस्जिद निर्माण के विरोध पर हुमायूं कबीर ने कहा, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनसे यही कहूंगा कि हट जाइए. लोग अपने-अपने धर्म को मानने और मंदिर, चर्च या जो भी चाहे बनाने के लिए आजाद हैं. मैं इस्लाम के नाम पर कोई विरोध नहीं करूंगा. मेरी कोशिश अल्लाह को खुश करने की है, यह किसी पर कुछ भी थोपने वाली बात नहीं.’
February 11, 202612:08 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: ‘कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद नहीं बन पाएगा’ – योगी आदित्यनाथ की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की यह डबल इंजन की सरकार जो बोलती है, वो करती है, और डबल इंजन की सरकार जितना करती है, उतना ही बोलती है. हम लोगों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे. मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है. इसलिए हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं हो पाएगा. जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे क्योंकि वो दिन कभी आने वाला नहीं है.
February 11, 202612:06 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: ‘अल्लाह के फजल से काम अच्छे से बढ़ रहा है’ बाबरी मस्जिद निर्माण पर बोले हुमायूं कबीर
बाबरी मस्जिद निर्माण लाइव अपडेट्स: हुमायूं कबीर ने कहा, ‘हमलोग बहुत खुश हैं. अल्लाह के फजल से काम अच्छे से बढ़ रहा है. कई लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अल्लाह की मदद से मस्जिद बनाने का काम आज सुरक्षित ढंग से शुरू हो जाएगा.’
February 11, 202612:03 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू, सिर पर ईंट ढोते दिख लोग
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया है. यहां मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग मस्जिद बनाने के लिए ईंट ढोते दिखे. जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर इस मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं. यह आयोजन बेलडांगा के उस मैदान में हो रहा है, जिसे ‘बाबरी मस्जिद’ मैदान कहा जा रहा है.
Murshidabad, West Bengal: Visuals from the new mosque site show workers constructing the building, which Janata Unnayan Party Chief Humayun Kabir intends to name the ‘Babri Masjid.’ pic.twitter.com/pjR1EbvgRU
— IANS (@ians_india) February 11, 2026