t20 world cup live score update: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला

Share to your loved once


Last Updated:

ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहला मुकाबला ग्रुप डी की दो दमदार टीम साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच हो …और पढ़ें

Live: क्विंटन डि कॉक की तूफानी फिफ्टी, अफगानिस्तान की हालत खराबZoom

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला

ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप डी के अपने विरोधी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किया है.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI – एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे (कोर्बिन बॉश की जगह), कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सिदीकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद (जियाउर रहमान की जगह) और मुजीब उर रहमान.

अफगानिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के पहले मैच में हार मिली थी. वहीं प्रोटियाज टीम ने कनाडा को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी.

साउथ अफ्रीका-एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई।

February 11, 202611:47 IST

T20 World Cup LIVE Score: डि कॉक और रिकेल्टन ने ठोकी फिफ्टी

क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने अफगानिस्तान के बनाए दबाव को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक डाली है. डि कॉक ने 34 बॉल खेलने के बाद अपने पचास रन पूरे किए जबकि महज 23 गेंद का सामना करते हुए रिकेल्टन ने फिफ्टी जमाई. टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच चुका है.

February 11, 202611:35 IST

T20 World Cup LIVE Score: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का स्कोर 43/1

अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद पावरप्ले में टीम 50 रन भी नहीं बना पाई. 1 विकेट के नुकसान पर प्रोटियाज टीम ने 43 रन बनाए हैं. क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

February 11, 202611:18 IST

T20 World Cup LIVE Score: साउथ अफ्रीका के कप्तान आउट

अफगानिस्तान जिस चीज के लिए जानी जाती है वही साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच मेंं देखने को मिल रहा है. पिछले मैच में न्यूजलैंड के खिलाफ लगातार दो विकेट लेने वाले मुजीब उर रहमान ने दबाब बनाया. इसके बाद फजल हक फारूखी ने आकर विकेट चटकाया. महज 5 रन के स्कोर पर टॉप फॉर्म में चल रहे कप्तान एडन मार्करम आउट होकर वापस लौट गए.

February 11, 202610:51 IST

T20 World Cup LIVE Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सिदीकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद (जियाउर रहमान की जगह) और मुजीब उर रहमान.

February 11, 202610:50 IST

T20 World Cup LIVE Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे (कोर्बिन बॉश की जगह), कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

 

February 11, 202610:36 IST

T20 World Cup LIVE Score: अफगानिस्तान ने चुनी फील्डिंग

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच हारने वाली अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किया है.

February 11, 202610:29 IST

T20 World Cup LIVE Score: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 5वें दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज के दिन खेले जाने वाले तीनों ही मुकाबले के दमदार होने की उम्मीद है. पहला मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है. ग्रुप डी की दोनों टीमों में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराकर जीत दर्ज की थी जबकि न्यूजीलैंड से अफगानिस्तान हारकर यहां खेलने  उतरेगी. दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी.

homecricket

Live: क्विंटन डि कॉक की तूफानी फिफ्टी, अफगानिस्तान की हालत खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP