Indian Cricket Team Practice Session: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में बहाया पसीना

Share to your loved once


Last Updated:

भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेलना है. अमेरिका के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली टीम ने मंगलवार को शाम फ्लड लाइट्स में प्रैक्टिस की. अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं और वो इस सेशन में शामिल नहीं हुए. उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है.

भारत ने 2026 T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी तेज कर दी है. मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम ने ग्रुप ए लीग मैच से दो दिन पहले अंडर लाइट्स पूरी ट्रेनिंग की. भारतीय टीम शाम को मुकाबला खेलने उतरेगी लिहाजा प्रैक्टिस भी उसी के हिसाब से रखी गई है.

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम के दो स्टार खिलाड़ी फिट होकर वापसी कर रहे हैं. पिछले मैच में तबीयत खराब होने की वजह से मैच से बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस में हिस्सा लिया. वहीं चोट से वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर भी प्रैक्टिस में टीम के साथ नेट्स में नजर आए.

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस सेशन में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि उनको तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इससे गुरुवार के मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है. अभिषेक ने मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेला था, लेकिन वह बिना रन बनाए आउट हो गए थे और तब से बीमार हैं. बुधवार की प्रैक्टिस अभी बाकी है, ऐसे में देखना होगा कि उन्हें टीम में वापस लाया जाएगा या नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने खास तौर पर रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. सूर्यकुमार ने वरुण को आसानी से स्क्वायर के पीछे स्लॉग स्वीप किया, जबकि तिलक ने एक लंबा छक्का लगाया जो स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में जा गिरा. इस पर उनके साथी खिलाड़ियों ने खूब तारीफ की.

संजू सैमसन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आधे घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की. शुरुआत में वह थोड़े सतर्क दिखे, लेकिन बाद में आत्मविश्वास के साथ हार्दिक पंड्या को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा और अर्शदीप सिंह को शानदार तरीके से फ्लिक किया.

सैमसन बाद में स्पिन के खिलाफ और भी ज्यादा आत्मविश्वास में दिखे. उन्होंने वरुण और अक्षर पटेल के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट लगाए. यह अच्छा संकेत है क्योंकि नामीबिया पावरप्ले में लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज का इस्तेमाल करती है, खासकर अगर अभिषेक उपलब्ध नहीं होते हैं.

रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने बाद में प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी की. बुमराह पूरी लय में लौट चुके हैं, वाशिंगटन सुंदर टीम में सहज हो रहे हैं और अभिषेक अभी भी ठीक हो रहे हैं. ऐसे में भारत के कोचिंग स्टाफ के सामने गुरुवार के नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम चयन को लेकर अहम फैसले हैं. अच्छी बात यह है कि उनके पास प्लेइंग इलेवन तय करने के लिए एक दिन का समय है.

भारतीय टीम ने अंडर लाइट्स दिल्ली में ट्रेनिंग की इसके पीछे कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार के साथ टीम मैनेजमेंट की खास रणनीति रही. भरत को नामीबिया के खिलाफ मैच शाम 7 बजे से खेलना है. टीम के खिलाड़ी मैच के मुताबिक खुद को ढाल सकें इसी वजह से प्रैक्टिस को शाम 6 बजे से रखा गया था.

homesports

संजू ने जमकर उड़ाए छक्के, बुमराह ने डाले यॉर्कर, प्रैक्टिस की तस्वीरें वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP