रांची में बकला की खेती: फायदे, स्वाद और प्रोटीन से भरपूर

Share to your loved once


Last Updated:

Bakla Sabji Recipe: रांची के कोंबो गांव में बकला नामक सब्जी लोकप्रिय है, जो सिम जैसी दिखती है और स्वादिष्ट होती है. इसमें प्रोटीन अधिक है, घर में आसानी से उगाई जा सकती है, बाजार में ₹120 किलो मिलती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: वैसे तो आपने कई तरह के सब्जी खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको सिम के छोटे भाई के बारे में बताने वाले हैं. जी हां! सिम की सब्जी तो आपने जरूर खायी होगी, लेकिन उसका छोटा भाई का भी सब्जी एक बार जरूर टेस्ट करिए. क्योंकि ये देखने में एकदम सिम जैसा है, पर साइज में छोटा है, जिसे यहां की लोकल भाषा में ‘बकला’ बोलते हैं.

इस सब्जी के पेड़ को दिखाते हुए कोंबो गांव के किसान प्रभाकर बताते हैं कि हमारे गांव के हर घर में यह पेड़ आपको देखने को मिल जाएगा. दरअसल, यह पेड़ जो है, यह थोड़ा सा बड़ा होता है. मतलब बहुत अधिक बड़ा नहीं  है. इसमें आप हर तीसरे चौथे दिन आराम से आधा केजी बकला निकाल लीजिएगा, जो साइज में छोटा होता है. पर खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. हम लोग इसका भुजिया बनाकर खाते हैं.

मेहमान करेंगे खूब पसंद

किसान ने आगे बताया कि इसको आप गांव देहात में ही देखेंगे. शहर के लोग बहुत कम जानते हैं. इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है. खाने में यह बड़ा ही चटपटा फ्लेवर आता है. ऐसे में अगर हम लोगों को कुछ समझ में नहीं आता है कि क्या खाएं, क्या बनाएं या फिर घर पर सब्जी खत्म हो गया है तो सीधा पेड़ से तोड़ते हैं. इसे ही बना लेते हैं. यानी वक्त पर हमारा जान भी बचा व कोई मेहमान आने पर इसकी स्वादिष्ट सब्जी बन जाती है.

इसकी सबसे खास बात यह है कि इस पेड़ को आप अपने घर में आराम से लगा सकते हैं. कोई बहुत अधिक देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि यह रांची के आसपास के मिट्टी में आसानी से हो जाने वाली चीज है. इसके लिए अधिक पानी की भी जरुरत नहीं पड़ती है. बस तीन-चार दिन में थोड़ा सा पानी डाल दीजिए. सूखा गोबर और केचुआ खाद, बस इन तीनों के अलावा चौथा किसी चीज की जरूरत नहीं और इसे अब घर पर ही उगा लीजिए. 6 महीने के अंदर इसका पेड़ अच्छे से फल देना शुरू कर देगा.

कीटनाशक के लिए करें यह काम

बस एक बात का ध्यान रखना है कि इसमें कीड़े लगने की संभावना बाकी के मुकाबले थोड़ी अधिक रहती है तो बीच-बीच में नीम का पत्ता उबालकर उसका पानी जड़ में दें और एक बोतल में पानी भर लें और पानी का स्प्रे मार दें. बस इतना ही करना है. इससे अधिक नहीं और फिर आराम से बकला सब्जी तोड़िये, भुजिया बनाइए और खाइए. बाजार में इसकी कीमत ₹120 किलो तक होती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

प्रोटीन का खजाना है सिम का छोटा भाई ‘बकला’, सब्जी बनती है लाजवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP