Uttarakhand Ranji trophy team: बदहाल स्टेडियम, घटिया पिच…उत्तराखंड से छीनी गई रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच की मेजबानी

Share to your loved once


Last Updated:

Ranji Trophy Uttarakhand Cricket Team: उत्तराखंड ने झारखंड को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचा, लेकिन राजीव गांधी स्टेडियम की खराब हालत और सरकारी लापरवाही से मेजबानी छिन गई. मैच अब उत्तर प्रदेश में होगा.

बदहाल स्टेडियम, घटिया पिच...उत्तराखंड से छीनी गई रणजी ट्रॉफी की मेजबानीZoom

उत्तराखंड क्रिकेट टीम

देहरादून: रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने वाली उत्तराखंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद उत्तराखंड से मेजबानी छीन ली गई. खराब स्टेडियम और सरकारी लापरवाही ने राज्य से ऐतिहासिक मैच छीन लिया. दरअसल, देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसे विश्व स्तरीय सुविधाओं का दावा किया जाता रहा, आज वही स्टेडियम उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया.

बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर के निरीक्षण में पिच और ग्राउंड की हालत बेहद खराब पाई गई. निरीक्षण में सामने आया कि पिच असमान है. आउटफील्ड में जगह-जगह खराब पैच हैं और पानी निकासी की व्यवस्था भी नाकाफी है.

इन खामियों के चलते बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच उत्तराखंड से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया. अब यह मुकाबला उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम या कानपुर के ग्रीन पार्क में कराए जाने की तैयारी है जबकि उत्तराखंड के लिए यह घरेलू मैदान पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था.

उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल में झारखंड को एक पारी और 6 रन से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. वहीं मामले में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रहे महिम वर्मा का कहना है कि खेल विभाग की लापरवाई के चलते प्रदेश को बढ़ा नुकसान हुआ है. यहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलता साथ ही आर्थिकी पर भी असर पड़ता, लेकिन लापरवाई के चलते नुकसान हुआ है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

बदहाल स्टेडियम, घटिया पिच…उत्तराखंड से छीनी गई रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP