बोकारो के लोगों की बनी नई फेवरेट, गुलगुला नहीं उड़ीसा का मथुरा केक

Share to your loved once


Last Updated:

Bokaro Mazdoor Maidan Mathura Cake Recipe : अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में इन दिनों उड़ीसा की मशहूर मिठाई मथुरा केक लोगों को खूब लुभा रही है. गुलगुला जैसी दिखने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद नरम और मिठास से भरपूर होती है, जिसकी वजह से ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. उड़ीसा से आए मिठाई विक्रेता के स्टाल पर कम कीमत में मिलने वाली यह खास मिठाई अब बोकारो में नई फूड फेवरेट बनती जा रही है. रिपोर्ट- कैलाश कुमार गोपे

अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में इन दिनों उड़ीसा की फेमस मिठाई मथुरा केक लोगों के बीच खास लोकप्रिय हो रही है.

यह मिठाई देखने में झारखंड कि मिठाई गुलगुला जैसी है, लेकिन यह मिठाई स्वाद में बेहद नरम और मिठास से भरी होती है, जिसकी वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

उड़ीसा के बालदा से आए मिठाई विक्रेता बाबू बेग ने बताया कि वह पहली बार बोकारो पहुंचे हैं. यहां मथुरा केक उनके क्षेत्र की मशहूर मिठाई है. इसका रिस्पॉन्स बोकारो में भी बहुत अच्छा मिल रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके स्टाल पर ग्राहक मात्र 20 रुपये में मथुरा केक का स्वाद ले सकते हैं, जो कम कीमत में और जबरदस्त स्वाद के लिए लोगों की फेवरेट बन चुकी है.

मथुरा केक बनाने कि रेसिपी को लेकर विक्रेता ने बताया कि सबसे पहले मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर आटा कि तरह गूंथा जाता है. इसे छोटे-छोटे गोल आकार में बनाकर कढ़ाई में गर्म तेल में फ्राई किया जाता है.

जब तलने के बाद इसे बाहर निकालकर नारियल के बुरादे, इलायची पाउडर में लपेटकर ग्राहकों को परोस दिया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. विक्रेता ने बताया कि वर्तमान में बोकारो में मथुरा केक की अच्छी डिमांड है.

उनके स्टाल पर रोजाना लगभग 70 से 80 प्लेट की बिक्री हो रही है. उन्होंने कहा कि वह बोकारो में 5 तारीख तक रहेंगे और ग्राहक मजदूर मैदान, सेक्टर-4 स्वदेशी मेला में शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक इस खास मिठाई की खरीदारी कर सकते हैं.

homelifestyle

बोकारो के लोगों की बनी नई फेवरेट, गुलगुला नहीं उड़ीसा का मथुरा केक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP