गाय पर बैठे श्री कृष्ण की खूबसूरत मूर्तियां

Share to your loved once


Last Updated:

मुरादाबाद के कारीगर पीतल से बनी गाय पर बैठे श्री कृष्ण की मूर्तियों को बारीक नक्काशी और खूबसूरती के लिए देश-विदेश में सराहा जा रहा है. 6 इंच से 3 फीट तक की ये मूर्तियां पूजा और डेकोरेशन दोनों के लिए लोकप्रिय हैं, और इनकी मांग यूपी, दिल्ली, साउथ इंडिया और विदेशों में लगातार बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद. पीतल नगरी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. यहां के कारीगर पीतल से विभिन्न उत्पाद और मूर्तियां तैयार करते हैं. जिनमें गाय पर बैठे श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति भी शामिल है. यह मूर्ति बेहद खूबसूरत और सुंदर तरीके से तैयार की जाती है. जिसमें बारीक नक्काशी का अद्भुत काम होता है. इसकी बहुत अच्छी डिमांड है और यह मूर्ति लोगों को आकर्षित कर रही है. मुरादाबाद के कारीगरों की इस कला को देश-विदेश में सराहा जा रहा है. दुकानदार राघव खन्ना ने बताया कि कृष्ण भगवान की वैसे तो अलग-अलग मूर्तियां तैयार की जाती हैं. लेकिन इन दिनों गाय के साथ कृष्ण भगवान की मूर्ति तैयार की जा रही है. इस मूर्ति के साइज की बात की जाए तो 6 इंच से लेकर 3 फीट तक की मूर्ति तैयार की जा रही है. इसके साथ ही यह मूर्ति ज्यादातर पूजा के साथ-साथ डेकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल की जाती है, क्योंकि यह मूर्ति देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रही है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुरादाबाद की पीतल कला की पहचान, गाय पर बैठे श्री कृष्ण की सुंदर मूर्तियों की द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP