icc wc sa vs afg: राशिद खान और डेविड मिलर मैच से पहले आमने-सामने, ग्रुप ऑफ डेथ का बड़ा मुकाबला
Last Updated:
icc wc sa vs afg: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों ही देशों के लिए मुकाबला बेहद अहम है और इसीलिए दोनों खेमों से जीत के दावे और मनोवैज्ञानिक लड़ाई शुरु हो गई है. एक तरफ अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझने का मौका मिला है.

वर्ल्ड कप के ग्रुप ऑफ डेथ में अफगानिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, अहमदाबाद में मैच
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ऑफ डेथ में सबसे बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों ही देशों के लिए मुकाबला बेहद अहम है और इसीलिए दोनों खेमों से जीत के दावे और मनोवैज्ञानिक लड़ाई शुरु हो गई है. एक तरफ अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझने का मौका मिला है.
मिलर ने कहा, आगे के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे, लेकिन हम किसी भी मैच को हल्के में नहीं ले रहे हैं. पहला मैच जीतना अच्छा रहा लेकिन अगले दो मैच बहुत अहम हैं. हम एक-एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं अभी पूरा फोकस अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर है.
दक्षिण अफ्रीका की रणनीति पर बोले अफगान कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले राशिद ने कहा, इस तरह का अनुभव टीम के साथ जानकारी साझा करने में मदद करता है. मैं लंबे समय से खेल रहा हूं और लगभग सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ खेल चुका हूं. उन्होंने कहा, ‘‘इससे उन युवा खिलाड़ियों को फायदा मिलता है, जिन्होंने अभी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है उन्हें समझ आता है कि सामने वाली टीम का सोचने का तरीका क्या होता है. उन्होंने आगे कहा, दक्षिण अफ्रीका में एक महीना बिताकर जो जानकारी मिलती है, वह राष्ट्रीय टीम के साथ साझा करने पर युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होती है. राशिद ने कहा कि भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव होने के कारण अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों बराबर फायदा होगा. इस 27 साल के खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि उनके तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
मिलर ने किया जीत का दावा
अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का कहना है कि उनके अनुभव और संयम से दक्षिण अफ्रीका को अपना पहला आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने में मदद मिल सकती है. छत्तीस वर्षीय मिलर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका मानना है कि युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा करना बेहद जरूरी है. अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप-डी के मैच से पहले मिलर ने कहा, “अनुभव के साथ-साथ धैर्य बनाये रखना भी बहुत अहम है. मैं जहां भी टीम की मदद कर सकता हूं, वहां अपना योगदान देना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा, ‘‘टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं. मेरी कोशिश रहती है कि वे खुद को जितना हो सके उतना सहज महसूस करें. मैदान पर मैं अपना अनुभव टीम के काम लाता हूं और मैदान के बाहर यह देखता हूं कि टीम सही दिशा में आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि टीम को भारतीय परिस्थितियों का फायदा मिल रहा है. मिलर ने कहा, हम यहां कुछ दिन से हैं और अभी एक हफ्ते और रहेंगे. इससे हमें रणनीति बनाने में मदद मिलती है. टीम अच्छी क्रिकेट खेल रही है और मुकाबले रोमांचक होंगे.