mangal shukra rahu budh and surya grah in kumbh rashi | Five Planet In Aquarius Negative Impect | कुंभ राशि में लग रहा ग्रहों का सबसे बड़ा जमावड़ा, कर्क, वृश्चिक समेत ये 6 राशि वालों के लिए खतरनाक संयोग, हर मामले में रहें सतर्क
Five Planet In Aquarius Negative Impect: फरवरी के महीने में शनि की राशि कुंभ में एक के बाद एक कई बड़े ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि में बुध ग्रह, राहु, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह की युति बनने वाली है. एक राशि में पांच ग्रह विराजमान होंगे, वहीं कुछ समय के लिए इस राशि में चंद्र ग्रह का भी संचार होने वाला है. दरअसल 3 फरवरी को बुध, 6 फरवरी को शुक्र, 13 फरवरी को सूर्य, 23 फरवरी को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं राहु इस राशि में 18 मई 2025 से हैं. एक राशि में 5 ग्रहों के होने से वृषभ, तुला समेत 6 राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन राशियों को कुछ समय के लिए हर काम में सतर्कता बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं कुंभ राशि में पांच ग्रहों के होने से इन राशियों के जीवन में क्या क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं…
पांच ग्रहों का मेष राशि पर प्रभाव
राहु, सूर्य, मंगल समेत पांच ग्रहों का एक राशि में होने से मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. इस दौरान आप थोड़े आलसी हो सकते हैं, जिससे आपके काम टल सकते हैं और जरूरी कामकाज सहित जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी रुकावटें आ सकती हैं. इसलिए आपको आलस्य छोड़कर मेहनत पर ध्यान देना चाहिए, ताकि इन समस्याओं से बचा जा सके. ज्यादा यात्रों करने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यापारी इस दौरान कोई भी माल उधार देने से बचें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है.
पांच ग्रहों का वृषभ राशि पर प्रभाव
सूर्य, राहु, शुक्र समेत पांच ग्रहों का एक राशि में होने मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति कम रहेगी और पैसे बचाना भी मुश्किल हो सकता है. अगर आप पारिवारिक बिजनेस करते हैं तो आपको नुकसान होने के योग बन रहे हैं और आपकी कई योजनाएं अधूरे होती दिखाई दे रही हैं. फरवरी में नौकरीपेशा लोग ऑफिस में सावधानी से काम करें और किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहें. ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से आपके कुछ जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है लेकिन यह आपके लिए कुछ समय के लिए ही होगा.
पांच ग्रहों का कर्क राशि पर प्रभाव
मंगल, राहु, सूर्य समेत पांच ग्रहों का एक राशि में होना कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. लंबी दूरी की यात्रा और धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे लेकिन इनमें कई तरह की रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है. अगर आप विदेश यात्रा या वहां बसने का सपना देख रहे हैं तो बार-बार प्रयास करने के बावजूद निराशा हो सकती है. नौकरी पेशा जातक फरवरी मास में अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें अन्यथा अधिकारियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा.
पांच ग्रहों का कन्या राशि पर प्रभाव
राहु, मंगल, शुक्र समेत पांच ग्रहों का एक राशि में होने से कन्या राशि वाले अपनी साथ-साथ परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें. अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. नौकरी पेशा जातकों को साथ काम करने वालों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती हैं लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में ही होगी. इसके अलावा, आप जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी हो सकते हैं, जिससे आपके चल रहे काम रुक सकते हैं. ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से फरवरी में आप किसी भी तरह के निवेश से दूर रहें अन्यथा बेवजह पैसा फंस सकता है.
पांच ग्रहों का तुला राशि पर प्रभाव
मंगल, शुक्र, राहु समेत पांच ग्रहों की अशुभ दृष्टि की वजह से तुला राशि वालों को कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान धार्मिक विश्वास मजबूत होगा, जिससे आपको कई मामलों में राहत मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में किसी भी तरह ध्यान ना देकर कामकाज पर ध्यान दें अन्यथा कई तरह की परेशानी हो सकती है. अगर आप निवेश करते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा कई तरह की परेशानी हो सकती है.
पांच ग्रहों का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
राहु, शुक्र, मंगल ग्रह का एक राशि में होने से वृश्चिक राशि वालों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. चल रहे काम अटक सकते हैं और फिजूल के खर्चों की वजह से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. फरवरी में प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि और अच्छे आध्यात्मिक अनुभव होने के बावजूद आपको आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. सेहत में गिरावट के कारण जटिलताएं आ सकती हैं और ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर नहीं मिल सकती.