Chana Dal Halwa: एक बार चख लिया तो नहीं भूलेंगे स्वाद, सारी मिठाइयां लगेंगी फीकी, चना दाल हलवे की ईजी रेसिपी! – Bihar News
Last Updated:
Chana Daal Halwa Recipe: छोटी-छोटी टिप्स और ट्रिक्स का ध्यान रखकर घर पर गजब का चना दाल हलवा बनाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना बेहतरीन लगता है कि आप गाजर और मूंग दाल भूल जाएंगे. इसे बनाते समय धैर्य रखें और देखें कितना शानदार हलवा तैयार होता है.
सहरसा: अगर आप घर में कुछ ऐसा खास बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद सालों तक याद रहे, तो चना दाल का हलवा जरूर ट्राई करें. यह पारंपरिक मिठाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पौष्टिक भी होती है. सही तरीके से बनाया गया चना दाल का हलवा खाने वाले को पहली ही बाइट में अपना दीवाना बना देता है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की पूरी रेसिपी.
सबसे पहले अपने अनुसार चना दाल लें और उसे साफ करके 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद दाल का पानी निकाल लें और मिक्सर में डालकर बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ इसे हल्का मोटा पीस लें. ध्यान रखें कि दाल का पेस्ट बिल्कुल स्मूद नहीं होना चाहिए, वरना हलवे की बनावट सही नहीं आएगी.
अच्छे से दाल भूनें
अब एक भारी तले की कढ़ाही लें और उसमें देसी घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. घी अच्छे से गर्म हो जाए, तब उसमें पिसी हुई चना दाल डालें. अब सबसे अहम स्टेप आता है दाल को भूनना. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए दाल को लगभग 20 से 25 मिनट तक भूनें. इस दौरान धैर्य बहुत जरूरी है, क्योंकि अच्छी तरह भुनी हुई दाल ही हलवे का असली स्वाद तय करती है. जब दाल से घी अलग होने लगे और उसकी खुशबू पूरे किचन में फैल जाए, तब समझिए दाल अच्छे से भुन चुकी है.
अब है चीनी डालने की बारी
अब इसमें धीरे-धीरे फुल क्रीम दूध डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े. दूध डालने के बाद हलवे को 10 से 15 मिनट तक पकाएं. जब दूध अच्छी तरह दाल में समा जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें. आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं. चीनी डालते ही हलवा फिर से थोड़ा पतला हो जाएगा, घबराएं नहीं, इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें.
अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें, जो हलवे को शानदार खुशबू और स्वाद देगा. इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें. चाहें तो थोड़ा सा केसर भी डाल सकते हैं, जिससे रंग और स्वाद दोनों निखर जाएंगे. जब हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे और ऊपर से घी नजर आने लगे, तब समझिए चना दाल का हलवा तैयार है. गैस बंद करें और हलवे को 2 से 3 मिनट ढककर रखें. फिर गरमा-गरम चना दाल का हलवा परोसें और अपने परिवार व मेहमानों को इस देसी स्वाद का आनंद लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें