Mahashivratri Aparajita Flower Remedies for Job & Money। नौकरी और धन के लिए अपनाएं अपराजिता के फूल के उपाय

Share to your loved once


Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि आते ही माहौल अलग सा हो जाता है. मंदिरों में भीड़, “हर हर महादेव” की आवाज़ और लोगों के मन में एक ही उम्मीद -इस बार कुछ अच्छा हो जाए. कोई नौकरी को लेकर परेशान है, कोई पैसों की दिक्कत से, तो कोई मेहनत के बाद भी रिजल्ट न मिलने से. ऐसे में लोग सिर्फ पूजा नहीं करते, छोटे-छोटे उपाय भी ढूंढते हैं जो दिल को तसल्ली दें और किस्मत को थोड़ा धक्का. इन्हीं में एक नाम है अपराजिता का फूल. नीले या सफेद रंग का ये फूल देखने में साधारण लगता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे खास जगह मिली है. कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर इससे जुड़े उपाय करने से करियर, धन और घर की परेशानियों में राहत मिलने लगती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

अपराजिता का फूल क्यों माना जाता है खास
अपराजिता का मतलब ही होता है -जिसे हराया न जा सके. शायद इसी वजह से इसे जीत, आत्मविश्वास और पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है. शिव पूजा में यह फूल चढ़ाने की परंपरा कई जगहों पर है. मान्यता ये भी है कि यह मन की घबराहट कम करता है और इंसान को अंदर से मजबूत बनाता है. आज के समय में जब लोग स्ट्रेस, जॉब प्रेशर और पैसों की चिंता से जूझ रहे हैं, ऐसे में ये फूल सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं, उम्मीद का प्रतीक बन जाता है.

आर्थिक तंगी से राहत के लिए उपाय
11 फूलों का उपाय
अगर घर में लगातार पैसों की कमी महसूस हो रही है, खर्च बढ़ रहे हैं या बचत नहीं टिक रही, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाएं. वहां 11 अपराजिता के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं. पूजा के बाद उनमें से एक फूल घर ले आएं. उसे सुखाकर पर्स, तिजोरी या जहां पैसे रखते हैं वहां रख दें. लोगों का मानना है कि इससे धन रुकना शुरू होता है और बेवजह खर्च कम होने लगते हैं. कई लोग बताते हैं कि इस उपाय के बाद उन्हें अचानक नई कमाई के मौके मिले.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नौकरी और प्रमोशन के लिए क्या करें
मेहनत का फल मिलने में मदद
कई बार ऐसा होता है कि काम तो पूरा करते हैं, लेकिन पहचान नहीं मिलती. ऐसे में महाशिवरात्रि पर अपराजिता का फूल चढ़ाते समय शिव मंत्र या “ॐ नमः शिवाय” का जाप कम से कम 51 बार करें.
पूजा के बाद वो फूल घर लाकर अपने वर्क डेस्क, बैग या फाइल के पास रख सकते हैं. मान्यता है कि इससे अटके हुए काम आगे बढ़ते हैं और सीनियर्स का सपोर्ट मिलने लगता है. कुछ लोगों ने इसे करने के बाद इंटरव्यू कॉल या प्रमोशन न्यूज मिलने की बात भी शेयर की है.

शादी में आ रही रुकावट के लिए
रिश्तों की बात आगे बढ़ाने का उपाय
अगर शादी की बात बार-बार अटक रही है, तो महाशिवरात्रि पर दो अपराजिता के फूल पानी से भरे लोटे में डालें. उसी जल से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. फिर उन फूलों को घर लाकर ऐसे स्थान पर रखें जहां आप जरूरी चीजें रखते हैं. मान्यता है कि इससे सही रिश्ता मिलने की राह आसान होती है और बात जल्दी पक्की होती है.

पढ़ाई और करियर ग्रोथ के लिए
स्टूडेंट्स या जॉब की तैयारी कर रहे लोग महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का एक फूल और थोड़े चावल सफेद कपड़े में बांधकर छोटी पोटली बना लें. इसे पूजा स्थान पर 11 दिन तक रखें. 11वें दिन इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें. कहा जाता है कि इससे ध्यान बेहतर होता है और एग्जाम या इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस बढ़ता है.

आस्था के साथ ही मेहनत भी जरूरी
धार्मिक उपाय मन को ताकत देते हैं, लेकिन साथ में मेहनत, सही प्लानिंग और धैर्य भी उतना ही जरूरी है. अपराजिता का फूल एक तरह से सकारात्मक सोच का संकेत है -कि हालात कैसे भी हों, हार नहीं माननी.

महाशिवरात्रि पर किया गया हर छोटा कदम लोगों को नई उम्मीद देता है. शायद यही भरोसा आगे बढ़ने की असली ताकत बनता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP