दिल्ली की इस कुलिया चाट के दीवाने हैं लोग, फलों की टोकरी में होती सर्व, 130 साल पुरानी है रेसिपी

Share to your loved once


homevideos

दिल्ली की इस कुलिया चाट के दीवाने हैं लोग, फलों की टोकरी में होती सर्व

X

कुलिया

दिल्ली की इस कुलिया चाट के दीवाने हैं लोग, फलों की टोकरी में होती सर्व

 

arw img

दिल्ली ‘दिल वालों’ के साथ-साथ अपने चटपटे स्ट्रीट फूड के लिए भी जानी जाती है. यहां की चाट हमेशा लोगों की पहली पसंद रही है. इसी बीच चावड़ी बाजार इलाके में स्थित 130 साल पुरानी हीरा लाल चाट कॉर्नर आज भी लोगों को अपनी खास कुलिया चाट से आकर्षित कर रही है. दुकान के मालिक बृजलाल बताते हैं कि सोशल मीडिया से दुकान की लोकप्रियता और बढ़ी है. पुराने ग्राहकों के साथ अब दूर-दूर से नए लोग भी चाट खाने पहुंच रहे हैं. कई ग्राहक चाट पैक कराकर घर भी ले जाते हैं. कुलिया चाट की खासियत यह है कि इसमें सेब, केला, पपीता, खीरा, तरबूज, अनानास और आम जैसे फलों को काटकर अंदर चने, अनार और नींबू का रस भरा जाता है. इसका स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है, इसलिए दूसरे राज्यों से भी ऑनलाइन ऑर्डर मिलते हैं. यहां 8 पीस कुलिया चाट 100 रुपये और छोटा प्लेट 50 रुपये में मिलता है. दुकान दोपहर 12 से रात 9 बजे तक खुलती है और रविवार को बंद रहती है. चावड़ी बाजार मेट्रो से लोहे वाली गली के पास यह दुकान आसानी से मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP