सनी देओल ने ‘खुशबू’ से हीरोइन को पहचानने का किया दावा, दिए कई वादें, कुमार सानू-अल्का याग्निक की आवाज में गूंजा गीत
फिल्म ‘जीत’ (1996) का मशहूर रोमांटिक गीत ‘तू धरती पर चाहे जहां भी रहेगी’ आज भी दिलों को छू जाता है. इस सदाबहार गाने को अपनी भावनात्मक आवाज से कुमार सानू ने गाया है, जबकि संगीत नदीम-श्रवण का था और बोल लिखे समीर ने लिखे थे.यह गीत फिल्म में सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है. गाने में सनी देओल का किरदार अपनी मोहब्बत का इजहार बेहद सादगी और गहराई के साथ करता है. करिश्मा कपूर की मासूमियत और इमोशनल एक्सप्रेशन इस गाने को और खास बना देते है. ‘जीत’ में सनी देओल और करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे. यह गीत आज भी अधूरे प्यार, वफादारी और इंतजार की खूबसूरत मिसाल माना जाता है, जो 90 के दशक के रोमांटिक दौर की याद दिलाता है. इसके बोल कुछ ऐसे हैं- ‘तू धरती पर चाहे कहीं भी रहेगी, मैं तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा. तू धरती पर चाहे कहीं भी रहेगी, मैं तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगा. अगर मेरी आंखें बंद हो जाएंगी, अगर मेरी आंखें बंद हो जाएंगी,मैं तुझे तेरी धड़कन से पहचान लूंगा.मुझे तुमसे प्यार हो गया है,अब जीना मुश्किल सा हो गया है.तू धरती पर चाहे कहीं भी रहेगा,मैं तुझे तेरी खुशबू से पहचान लूंगी’.