सर्दियां खत्म होने से पहले बना लें पहाड़ी स्टाइल में मूली का अचार, वरना साल भर तरस जाएंगे इस असली स्वाद के लिए

Share to your loved once


homevideos

सर्दियां खत्म होने से पहले बना लें पहाड़ी स्टाइल में मूली का अचार!

X

मूली

सर्दियां खत्म होने से पहले बना लें पहाड़ी स्टाइल में मूली का अचार!

 

arw img

Mooli Ka Achaar Recipe: सर्दियों के विदा होने से पहले ताजी और रसभरी मूली का अचार डालना एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो साधारण से भोजन का भी जायका बढ़ा देता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो सफेद और सख्त मूली (Radish Pickle) लेकर उन्हें छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें और दो दिन धूप में सुखाएं ताकि नमी पूरी तरह खत्म हो जाए. मसालों के लिए 100 ग्राम ताजी सरसों को भूनकर दरदरा पीस लें और सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करके उसका कड़वापन निकाल लें. अब एक बर्तन में सूखी मूली, पिसी सरसों, अचार मसाला, नमक और हल्का गरम सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं; लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें थोड़ा सिरका भी डाला जा सकता है. तैयार अचार को सूखे कांच के जार में भरकर 2-3 दिन धूप में रखें. यह पारंपरिक पहाड़ी अचार पराठे और दाल-चावल के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP