घर के आगे से किडनैप हुआ प्रॉपर्टी डीलर, बदमाशों ने मांगी 2 लाख की फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

Share to your loved once


Last Updated:

Bikaner News: बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पीरतानी के अपहरण से हड़कंप मच गया. कैम्पर सवार बदमाश घर के बाहर से उन्हें जबरन उठा ले गए. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अपहरण के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इलाके में दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

घर के आगे से किडनैप हुआ प्रॉपर्टी डीलर, बदमाशों ने मांगी 2 लाख की फिरौतीZoom

बीकानेर में कैम्पर सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर का कर लिया अपहरण

बीकानेर. लूणकरणसर कस्बे से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया गया. कैम्पर सवार अज्ञात बदमाश घर के बाहर से सुरेंद्र पीरतानी को जबरन उठाकर ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र पीरतानी मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान एक कैम्पर वाहन वहां आकर रुका, जिसमें सवार 4 से 5 बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने सुरेंद्र को जबरन वाहन में डाला और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे और वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया.

दो लाख की मांगी गई है फरौती

घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर के लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. साथ ही जिलेभर में नाकाबंदी कर संभावित रास्तों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. पुलिस की कई टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है. इधर, अपहरण के कुछ समय बाद ही सुरेंद्र पीरतानी के भाई के पास बदमाशों का फोन आया, जिसमें दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई. बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई या किसी तरह की चालाकी की गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

साइबर सेल और तकनीकी टीम की ली जा रही मदद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. साइबर सेल और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या लेन-देन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी और अपहृत की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से सहमे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homecrime

घर के आगे से किडनैप हुआ प्रॉपर्टी डीलर, बदमाशों ने मांगी 2 लाख की फिरौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP