South Africa winning start in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराकर विजयी शुरुआत की है.

Share to your loved once


Last Updated:

South Africa Beat Canada: आईसीसी टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने कनाडा के खिलाफ 57 रन के साथ जीत से अपनी शुरुआत की है. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी थी. साउथ अफ्रीका के लिए जीत में एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी में कमाल किया, जबकि लुंगी एनगिडी ने चार विकेट झटके.

साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप में विजयी आगाज, कनाडा को 57 रनों से पीटाZoom

साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 9वें मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर विजयी शुरुआत की है. साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 213 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन ही बनाई.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान दिलप्रीत बाजवा पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए. हालांकि, नवनीत धालीवार ने 64 रन और हर्ष ठाकर ने 33 रन बनाकर जरूर साउथ अफ्रीका से कुछ देर के लिए लड़ने की कोशिश की, लेकिन ये कोशिश नाकाम साबित हुई. गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा. मार्को यानसेन ने 2 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉस ने एक-एक विकेट हासिल किया.

कैसी थी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान एडेन मार्करम ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए आक्रामक अर्धशतक लगाकर कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप डी के मैच में टीम को चार विकेट पर 213 रन तक पहुंचाया. मार्करम ने 32 गेंद में 59 रन बनाये. क्विंटन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिये 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी.

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए. मार्करम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाये. माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया. इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे. आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप में विजयी आगाज, कनाडा को 57 रनों से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP