ईशान खट्टर का मुंबई में नया ठिकाना, पॉश इलाके में खरीदा आशियाना, लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी सफलता की लिस्ट में एक और शानदार उपलब्धि जोड़ ली है. उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे और मशहूर इलाके बांद्रा के पाली हिल में अपना नया आशियाना खरीदा है. यह इलाका बॉलीवुड दिग्गजों की पहली पसंद माना जाता है और अब ईशान भी इनके पड़ोसी बन गए हैं. इस लग्जरी अपार्टमेंट के लिए ईशान ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. उनका यह नया घर न केवल सुख-सुविधाओं से लैस है, बल्कि इसकी कीमत और प्राइम लोकेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

ईशान ने पॉश इलाके में खरीदा आशियाना, अपार्टमेंट की कीमत जान रह जाएंगे दंगZoom

ईशान खट्टर पाली हिल में अब बड़े सितारों के बन गए पड़ोसी.

नई दिस्ली. बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी एक बड़ी कामयाबी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सपनों की नगरी मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल (बांद्रा) में अपना नया आशियाना खरीदा है. यह इलाका फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों की पहली पसंद माना जाता है और अब ईशान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. एक्टर ने इस लग्जरी अपार्टमेंट के लिए भारी-भरकम रकम चुकाई है. ईशान के घर की कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे.

ईशान खट्टर ने 1.76 करोड़ की चुकाई स्टैम्प ड्यूटी

ईशान खट्टर का यह नया आशियाना लग्जरी सुख-सुविधाओं से लैस है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लैट नंबर 14A करीब 2,989.05 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. पाली हिल जैसे प्राइम इलाके की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस डील में एक स्क्वायर फीट की कीमत लगभग 98,200 पड़ी है. रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों से पता चला है कि ईशान ने इस प्रॉपर्टी के लिए 1.76 करोड़ की मोटी रकम सिर्फ स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर चुकाई है. उन्होंने यह लग्जरी अपार्टमेंट कपिल एम. महतानी से खरीदा है और हाल ही में इस सौदे की कागजी कार्रवाई पूरी की गई है.

शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं ईशान खट्टर

1 नवंबर 1995 को जन्मे ईशान खट्टर एक्टिंग के माहौल में ही पले-बढ़े हैं. वह एक्टर राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं. पर्दे पर उनकी पहली झलक 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखी थी, जिसमें उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर लीड रोल में थे. हालांकि, बतौर हीरो उनकी असली शुरुआत माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ (2017) से हुई, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला.

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में जमाई अपनी धाक

इसके बाद ‘धड़क’ (2018) जैसी सुपरहिट फिल्म देकर ईशान ने कमर्शियल सिनेमा में भी अपनी धाक जमा ली. पिछले कुछ सालों में उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और ओटीटी पर भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने बीबीसी की सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ (2020), नेटफ्लिक्स की अमेरिकन सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ (2024) और हाल ही में आई रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘द रॉयल्स’ (2025) में शानदार काम किया है, जिसमें वह भूमि पेडनेकर के साथ नजर आए थे.

‘होमबाउंड’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर

ईशान खट्टर के करियर के लिए साल 2025 एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ. उन्होंने नीरज घेवान की फिल्म होमबाउंड में विशाल जेठवा के साथ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इस फिल्म का प्रीमियर 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में हुआ, जहां इसे खत्म होने के बाद 9 मिनट का स्टैडिंग ओवेशन मिला.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

ईशान ने पॉश इलाके में खरीदा आशियाना, अपार्टमेंट की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP