ढाबे स्टाइल में घर पर बनाना है मटर मशरूम, तो इस देसी रेसिपी को करें ट्राई..यकीन मानिए उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Share to your loved once


Last Updated:

अगर आप स्वादिष्ट मटर मशरूम का आनंद लेने के लिए रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाते हैं तो अब आपको इसके लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी आज हम आपको एक ऐसी जबरदस्त रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आप घर पर ही मटर मशरूम बनना सकते है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होगी.

मशरूम एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग बहुत चाव से खाते हैं. खासकर  वेजिटेरियन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. तो वहीं ढाबे और रेस्टोरेंट में इसे कई तरह से बनाते हैं. 

अगर आपको भी मटर मशरूम बेहद पसंद है और इसे खाने के लिए आप बाहर रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाते हैं, तो अब आपको इसे खाने के लिए ढाबे या रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं होगी. आप इसे बेहद आसानी से घर पर अपने किचन में भी तैयार कर सकते हैं.

घर पर मटर मशरूम बनाने के लिए आज हम आपको एक ऐसी ढाबे की देसी स्टाइल वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बनाने में भी बेहद आसान होती है. इसका स्वाद भी ऐसा होता है जिसे खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह क्या स्वाद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आजमगढ़ में ढाबे का संचालन कर रहे आकाश साहू बताते हैं कि घर पर मटर मशरूम बनाने के लिए आपको सबसे पहले बटन मशरूम के साथ-साथ अदरक, लहसुन, हरी मटर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नींबू,धनिए की पत्ती के साथ नमक और तेल की आवश्यकता होगी.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को छोटे-छोटे पीस में काटकर उसके ऊपर नमक और हल्दी डालकर, पानी में 5 मिनट तक उबाल लें. इसमें थोड़ा सा नींबू भी निचोड़ सकते हैं. वहीं दूसरी ओर अगर आपने फ्रोजन मटर ली है, तो उसे भी हल्के गुनगुने पानी में उबालें, ताकि वह नरम हो जाए.

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब बारी है इसे बनाने की. इसके लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल डालकर तेल को हल्का गर्म होने दें. अब उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से भून लें. फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसमें सुनहरा रंग आने तक धीमी आंच पर पकने दें.

अब इसमें कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालने इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद, इस मिश्रण में हल्दी लाल मिर्च पाउडर और धनिया मिर्च पाउडर डालें. अब इसके बाद इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ दें.

इस मिश्रण को तेल अलग होने तक पकने दें, इसके बाद आप इसमें कटे हुए मशरूम और मटर डालें और 2 से 3 मिनट तक इसे भूल ले मिश्रण अच्छी तरह से तैयार होने के बाद आप इसमें आवश्यकता अनुसार नमक और पानी डाल सकते हैं. ध्यान रहे कि पकाने के दौरान मशरूम पानी छोड़ता है. ऐसे में पानी की मात्रा सीमित होनी चाहिए.

अब इन्हें कुछ देर तक हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें. इसे तब तक पकाएं जब तक मटर के दाने नरम ना हो जाए. अब इसके ऊपर गरम मसाला पाउडर छिड़क दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुए थोड़ी देर तक और पकाएं और इस तरह से आपका मटर मशरूम बनकर तैयार हो चुका है.

homelifestyle

ढाबे की इस देसी रेसिपी से बनाएं घर में स्वादिष्ट मटर मशरूम, खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP