Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: जाना था स्पेन… पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, बोले- सबकुछ सपना लग रहा था

Share to your loved once


Last Updated:

Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीन विकेट लेने के बाद बताया कि जब उन्हें सूर्यकुमार यादव ने फोन किया तब उन्हें ये सब मजाक लगा. सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने आते ही अपनी अहमियत साबित कर दी. सिराज ने मैच के बाद बताया कि जब सूर्या ने कहा कि मियां अपना बैग वर्ल्ड कप के लिए पैक कर लो, तब मैंने कहा कि सूर्या भाई मुझसे मजाक मत करो.

जाना था स्पेन... पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मतZoom

मोहम्मद सिराज की किस्मत 48 घंटे में पलट गई.

नई दिल्ली. मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि जब उन्हें हर्षित राणा के स्थान पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने की सूचना मिली, तो उन्हें लगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव उनसे मजाक कर रहे हैं. चोट की वजह से राणा के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए इस अनुभवी पेसर को टीम में शामिल करने का फैसला किया. पिछले 48 घंटे में सिराज की किस्मत पलट गई.उन्हें सबकुछ सपना लग रहा था जब वह मुंबई के लिए फ्लाइट में बैठे थे. सिराज उस समय स्पेन जाने की तैयारी में थे. वह रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े फैन हैं और इसी वजह से वह खाली समय में वहां जाने वाले थे.

टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मैच से ठीक पहले बुमराह को वायरल फीवर हो गया. जिसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा. बुमराह के बीमार होने से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के लिए रास्ता खुल गया. सिराज शुक्रवार शाम को टीम में शामिल हुए थे और उन्हें सीधे मैदान में उतारा गया. जुलाई 2024 के बाद अपना पहला टी20 मैच खेलते हुए सिराज ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने लाल गेंद क्रिकेट की याद दिलाने वाली फुल लेंथ की गेंदें फेंकीं. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ शुरुआत में ही दो विकेट लिए और चार ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट चटका डाले. चौथे ओवर के अंदर ही अमेरिका का स्कोर 13 रन पर 3 विकेट हो जाने के बाद लक्ष्य का पीछा करना फिर कभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाया.

मोहम्मद सिराज की किस्मत 48 घंटे में पलट गई.

अमेरिका के खिलाफ 29 रन से जीतने के बाद सिराज ने कहा, ‘मैच से दो दिन पहले मुझे सूर्या भाई का फोन आया. उन्होंने कहा, ‘मियां, तैयार हो जाओ, अपना सामान पैक करो और आ जाओ. मैंने उनसे कहा कि सूर्या भाई, अभी मजाक मत करो. आप बहुत मजाक करते हैं, लेकिन इस तरह की बात पर नहीं. उन्होंने कहा कि मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. अपना सामान पैक करो और आ जाओ. बाद में मुझे ओझा भाई का भी फोन आया, उन्होंने भी मुझे तैयार रहने को कहा. तब जाकर मुझे असलियत का अहसास हुआ.’ सिराज ने कहा कि जब मैं यहां आने वाली फ्लाइट में था, तो मुझे लगा जैसे मैं सपना देख रहा हूं. मैं परिवार के साथ समय बिता रहा था.

सिराज की धारदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार के बल्ले से आक्रामक खेल के दम पर मौजूदा चैंपियन भारत ने अमेरिका पर 29 रनों की मुश्किल जीत हासिल की. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया. सिराज ने आगे कहा, ‘विश्व कप खेलना हर किसी का सपना होता है. जो उपरवाले की मर्जी होती है, वही होता है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है. अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे, तो नतीजे कहीं न कहीं से जरूर मिलेंगे. आपने खुद देखा है कि इसमें कितनी मेहनत लगती है.’ भारतीय टीम दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को नई दिल्ली में खेलेगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

जाना था स्पेन… पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP