Kark Rashi | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope| आज का कर्क राशिफल | Today Horoscope 8 February|

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 8 February: कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन संतुलन, समझदारी और मानसिक स्थिरता से भरा रहेगा. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, और स्वाति नक्षत्र के प्रभाव के साथ तुला राशि में चंद्रमा की स्थिति आपके लिए सकारात्मक चंद्रबल प्रदान कर रही है. आज भागदौड़ से ज्यादा भावनात्मक नियंत्रण और सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है. जानिए आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.

Today Cancer Horoscope 8 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन संतुलन और समझदारी भरा रहने वाला है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, और स्वाति नक्षत्र के प्रभाव के साथ तुला राशि में चंद्रमा की स्थिति आपके लिए चंद्रबल प्रदान कर रही है, लेकिन इसे सही दिशा में उपयोग करना बेहद आवश्यक रहेगा. आज का दिन भागदौड़ से ज्यादा मानसिक स्थिरता और भावनात्मक नियंत्रण का है. छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा. मन में कई विचार एक साथ चल सकते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज परिवार से जुड़ी बातें मन को सुकून देंगी. घर में किसी सदस्य के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है. माता-पिता का सहयोग और सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी. घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा और मानसिक तनाव भी आज कम होगा. यदि आप काफी समय से परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे, तो आज का दिन उनके साथ बैठकर बातचीत करने और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए शुभ है.

आज कर्क राशि वालों की लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मध्यम लेकिन सकारात्मक रहेगा. साथी के साथ भावनात्मक बातचीत रिश्ते को नई मजबूती दे सकती है. यदि आप अपने मन की बात लंबे समय से छिपा रहे थे तो आज उसे व्यक्त करने का सही अवसर है, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. बेवजह की शंका या गलतफहमी से बचें, क्योंकि छोटी बात भी आज आपसी विवाद का कारण बन सकती है. वहीं विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा और शाम का समय साथ बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर भी मिल सकता है. ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा. हालांकि साथ काम करने वाले लोगों के साथ व्यवहार संतुलित रखें और किसी विवाद से दूर रहें. वहीं व्यवसायियों के लिए दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा. आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें. पुराने ग्राहक से लाभ मिल सकता है और रुका हुआ भुगतान भी मिलने की संभावना है. पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता बनाए रखें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने के लिए सुबह का समय सबसे अनुकूल है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज नई जानकारी या मार्गदर्शन मिल सकता है. सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आज आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeastro

कर्क राशि वालों आज संभलकर बोलें वरना बिगड़ जाएगा बना बनाया काम, जानें उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP