IND vs USA T20 World Cup 2026 Live Score: शुरुआती झटकों से उबरा यूएसए, भारत को चौथे विकेट की तलाश

Share to your loved once


नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में यूएसए के खिलाफ 9 विकेट पर 161 रन बनाए. सूर्यकुमार ने 49 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके जबकि हरमीत सिंह को दो विकेट मिले. अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक एक विकेट लिया.

टी-20 वर्ल्ड  कप से पहले कप्तान  सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. तिलक वर्मा भी फिट होकर लौट आए हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उप-कप्तान अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करती है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

यूएसए XI: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान.

February 7, 202621:57 IST

IND vs USA Live Score Score: यूएसए के 50 रन पूरे, मिलिंद और संजय की जोड़ी क्रीज पर

IND vs USA Live Score updates: अमेरिका ने चार विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. शुरुआती झटकों से उबरते हुए यूएसए ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं.  मिलिंद कुमार और संजय की जोड़ी क्रीज पर है. यूएसए का 11 ओवर में स्कोर 63/3. 

February 7, 202621:24 IST

IND vs USA Live Score Score: यूएसए के 3 विकेट गिरे, मुश्किल में अमेरिकी टीम

IND vs USA Live Score updates: भारतीय तेज गेंदबाजों सिराज और अर्शदीप ने यूएसए को एक के बाद एक तीन झटके दिए. अमेरिका ने 14 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए. कप्तान मोनांक पटेल के बाद साईतेजा भी पवेलियन लौट गए. पटेल खाता भी नहीं खोल सके जबकि साईतजा सात गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए.

February 7, 202621:16 IST

IND vs USA Live Score Score: यूएसए का पहला विकेट गिरा, ओपनर गॉस आउट

IND vs USA Live Score updates:  मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. सिराज ने अपने पहले ही ओवर में यूएसए के ओपनर गॉस को पवेलियन भेज दिया. गॉस 9 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट किया. अमेरिका ने आठ के स्कोर पर पहला विकेट गंंवाया.

February 7, 202620:53 IST

IND vs USA Live Score Score: सूर्या के नाबाद 84 रन, भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर बनाए 161 रन

IND vs USA Live Score updates: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की पारी खेलकर भारत को सम्मानजक स्कोर पर पहुंचाया. भारत ने  20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए. सूर्या ने 49 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए.

February 7, 202620:45 IST

IND vs USA Live Score Score: भारत का आठवां विकेट गिरा, अर्शदीप आउट

IND vs USA Live Score updates:  भारत ने 19 ओवर में 140 के स्कोर पर अपना आठवां विकेट गंवा दिया. अर्शदीप सिंह को शाल्विक ने आउट किया. वह छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए. दूसरे छोर पर कप्तान सूर्यकुमार डटे हुए हैं.

February 7, 202620:35 IST

IND vs USA Live Score Score: सूर्यकुमार यादव का पचासा, भारत का सकोर 126/7

IND vs USA Live Score updates: सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत ने 7 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया 150 के स्कोर पर पहुंचना चाहेगी.

February 7, 202620:23 IST

IND vs USA Live Score Score: भारत का स्कोर 100 के पार, सूर्या-अक्षर क्रीज पर

IND vs USA Live Score updates: भारत ने 100 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी स्कोरबोर्ड को धीरे धीरे आगे बढ़ा रही है. सूर्या अपने अर्धशतक के करीब हैं जबकि अक्षर दूसरे छोर से उनका साथ दे रहे हैं. भारत ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं.

February 7, 202620:05 IST

IND vs USA Live Score Score:हार्दिक पंड्या आउट, भारत के छह विकेट गिरे

IND vs USA Live Score updates:  हार्दिक पंड्या छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए. भारत ने पंड्या के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया. भारत 13 ओवर में 77 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं.

February 7, 202620:01 IST

IND vs USA Live Score Score: भारत के 5 विकेट गिरे, रिेंकू 6 रन बनाकर आउट

IND vs USA Live Score updates:  भारत ने 72 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए. रिंकू सिंह को मोहसिन ने आउट किया. रिंकू छह रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव का साथ देने हार्दिक पंड्या आए हैं. इस समय भारत मुश्किल में है. उसे 100 रन के लाले पड़े हैं.

February 7, 202619:41 IST

IND vs USA Live Score Score: तिलक के बाद शिवम भी आउट, मुश्किल में टीम इंडिया

IND vs USA Live Score updates: भारत ने 46 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए. ओपनर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे सस्ते में आउट हो गए. अभिषेक और शिवम खाता भी नहीं खोल सके. गेंदबाज शैडली वान शाल्विक  ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए.  तिलक 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए.

February 7, 202619:33 IST

IND vs USA Live Score Score: ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा

IND vs USA Live Score updates: ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें सचयाक ने मिलिंद कुमार के हाथों कैच करा दिया. भारत ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी मोर्चे पर डटी है.

February 7, 202619:12 IST

IND vs USA Live Score updates: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा आउट

IND vs USA Live Score updates:  भारत को शुरुआती झटका लग चुका है. मैच के दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को अली खान ने आउट किया. अभिषेक को अली ने खाता भी नहीं खोलने दिया. भारत ने पहला विकेट 8 के स्कोर पर गंवाया.

February 7, 202619:09 IST

IND vs USA Live Score updates: अभिषेक के साथ ईशान किशन ओपनिंग में उतरे

IND vs USA Live Score updates: भारत की ओर से अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग में उतरे हैं. दोनों के कंधों पर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत की जिम्मेदारी है.

February 7, 202618:47 IST

IND vs USA Live Score: यूएसए की प्लेइंग इलेवन

IND vs USA Live Score updates: यूएसए XI: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान.

February 7, 202618:44 IST

IND vs USA Live Score: बुमराह बाहर, सिराज को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका

IND vs USA Live Score updates:  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर की वजह से अमेरिका के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है.

February 7, 202618:41 IST

IND vs USA Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs USA Live Score updates:  भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

February 7, 202618:37 IST

IND vs USA Live Score: अमेरिका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs USA Live Score updates: अमेरिका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है.

February 7, 202618:11 IST

IND vs USA Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन इनमें से चुनी जाएगी

IND vs USA Live Score updates: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

February 7, 202618:07 IST

IND vs USA Live Score: जसप्रीत बुमराह अमेरिका क खिलाफ नहीं खेलेंगे!

IND vs USA Live Score updates: जसप्रीत बुमराह को वायरल बुखार हो गया है. इसलिए, टीम प्रबंधन अमेरिका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्हें खिलाकर अपने स्टार गेंदबाज को जोखिम में नहीं डालना चाहेगा. मोहम्मद सिराज उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं.

February 7, 202618:04 IST

IND vs USA Live Score: ईशान किशन हैं शानदार फॉर्म में

IND vs USA Live Score updates:  ईशान किशन को ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ उतारा  जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन ने 2023 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की. उस सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने अर्धशतक और शतक सहित ढेरों रन बनाए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच में भी यही फॉर्म बरकरार रखा और एक बार फिर अर्धशतक बनाया. अमेरिका के खिलाफ मैच में भी उनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP